मिर्जापुर

केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुक करायी गुजरात के लिये पूरी ट्रेन, वजह हैरान कर देगी

30 अक्टूबर को वाराणसी से सुबह नौ बजे होगी रवाना।  
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 11:08 PM IST
Anupriya Patel Party Book Train
अनुप्रिया पटेल

सुरेश सिंह

मिर्जापुर. गुजरात मे बनी सरदार बल्लभ भाई पटेल कि सबसे ऊंची प्रतिमा से यूपी में अपना दल (एस) पटेल मतदाताओं को साधने का काम करेगी। इसके लिए बकायदा लोगों को स्टैचू फॉर यूनिटी के नाम से बन रही सरदार पटेल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में ले जाया जाएगा। इसके लिए पूरी कि पूरी ट्रेन बुक करवा ली गयी है। पूरे प्रदेश से लोग इस ट्रेन से गुजरात जाएंगे। यह ट्रेन 30 अक्टूबर को वाराणसी से गुजरात के लिए रवाना होगी।

गुजरात के सरदार सरोवर बांध के पास सरदार बल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू फॉर यूनिटी’ के 31 अक्टूबर को आयोजित अनावरण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए डॉ.सोनेलाल पटेल फाउंडेशन की तरफ से एक ट्रेन बुक करायी गई है। एकता ट्रेन यात्रा के नाम से यह ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 30 अक्टूबर को सुबह नौ बजे गुजरात के सरदार सरोवर स्थित ‘स्टेच्यू फॉर यूनिटी’ स्थल के लिए रवाना होगी।

इस ट्रेन को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डॉ.नीलकण्ठ तिवारी हरी झंडी दिखाकर गुजरात के सरदार सरोवर बांध के लिए रवाना करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का कहना है कि ट्रेन के जरिए प्रदेश के लगभग प्रत्येक जिले से सामाजिक लोगों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को सरदार सरोवर स्थित ‘स्टेच्यू फॉर यूनिटी’ के अनावरण कार्यक्रम में ले जाया जाएगा। श्रीमती पटेल ने कहा कि 31 अक्टूबर का दिन हम देशवासियों के लिए काफी खास है। देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

इन स्थानों पर रूकेगी ट्रेन

अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल का कहना है कि यह ट्रेन वाराणसी से चुनार, मिर्जापुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, पुखरायां, उरई, झांसी होते हुए गुजरात स्थित सरदार सरोवर बांध जाएगी। इसके अलावा यह ट्रेन सरदार पटेल के पैतृक गांव करमसद भी जाएगी।आशीष पटेल ने कहा कि ट्रेन में महिलाओं के लिए बकायदा अलग से कंपार्टमेंट की व्यवस्था की गई है।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लगभग हर जिले से लोगों को ले जाने की तैयारी की जा रही है।

Updated on:
27 Oct 2018, 11:08 PM IST
Published on: