मिर्जापुर

Mirzapur news: जिसने दिलाई थी जमानत उसे ही मारी गोली! चुनावी रंजिश में हत्या, एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार

देवरी गांव में शनिवार की सुबह गांव की प्रधान प्रतिभा सिंह के पति राजीव कुमार उर्फ रिंकू सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। जिस शख्स ने उनकी हत्या की उसको पहले वह जमानत पर रिहा करवा चुके थे।

2 min read
मुठभेड़ में घायल आरोपी, pc-patrika

मिर्जापुर: देवरी गांव में शनिवार की सुबह गांव की प्रधान प्रतिभा सिंह के पति राजीव कुमार उर्फ रिंकू सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया। रिंकू सिंह पेशे से अधिवक्ता भी थे और जिस शख्स ने उनकी हत्या की उसको पहले वह जमानत पर रिहा करवा चुके थे। बताया जा रहा कि उस दौरान भी आरोपी ने अधिवक्ता को मारने की कोशिश की थी।

प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे रिंकू

दरअसल, रिंकू सिंह इससे पहले गांव के दो बार प्रधान रह चुके थे और बताया जा रहा है कि इस बार भी वह प्रधानी के चुनाव में दाव ठोकने वाले थे। इसी बात से आरोपी राजेंद्र सोनकर नाराज था और वह रिंकू सिंह को चुनाव न लड़ने की बात कह रहा था, लेकिन रिंकू मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह मामला चुनावी रंजिश प्रतीत हो रहा है।

क्या थी घटना

दरअसल, शनिवार की सुबह रिंकू मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे और इसी दौरान गांव में ही एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़े होकर उससे बातचीत कर रहे थे। तभी वहां राजेंद्र सोनकर अपने एक साथी के साथ पहुंचा और पहले उसने रिंकू सिंह को नमस्कार करके हाल-चाल पूछा। इसके बाद अचानक राजेंद्र ने असलहा निकालकर रिंकू के सीने में गोली मार दी।

गोली लगने के बाद आसपास के लोगों ने रिंकू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना से गुस्साए वकीलों ने पोस्टमार्टम हाउस का घेराव किया और प्रदर्शन भी किया। बताया जा रहा है कि राजेंद्र सोनकर भी उसी गांव का रहने वाला है जिस गांव के रिंकू सिंह थे।

मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया और देर रात मुठभेड़ के दौरान आरोपी राजेंद्र सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा पीएसी परिसर के पास छिपा हुआ था और जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी पर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने अपनी नानी की भी की थी हत्या

बताया जा रहा कि राजेंद्र सोनकर का अपराधीक इतिहास भी सामने आया है। इससे पहले भी वह रिंकू सिंह की हत्या करने की कोशिश कर चुका था। बीते नवंबर महीने में वह तमंचा लेकर रिंकू के घर पहुंचा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद रिंकू सिंह ने ही कोर्ट में पैरवी करके उसे जमानत दिलाई थी। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र एक मनबढ़ किस्म का अपराधी है। उसने 30 वर्ष पहले जमीन के लिए अपनी सगी नानी की हत्या कर दी थी और जेल से छूटने के बाद अपने ननिहाल डंगहर मैं ही रहता था।

Published on:
12 Apr 2026 09:09 am
Also Read
View All
मिर्जापुर शूट आउट: एनकाउंटर में अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली…परिजनों की मांग, किया जाए फुल एनकाउंटर

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मिर्जापुर, अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

मिर्जापुर में लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन की पैमाइश के लिए मांगी थी रिश्वत, एक सहयोगी भी पकड़ाया

मिर्जापुर में MDMA ड्रग के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, वाराणसी में देनी थी डिलीवरी, ₹5 करोड़ है कीमत

बीजेपी विधायक ने अधिकारी को लताड़ा, बोले – बिना लात खाए समझ नहीं आता, पानी नहीं आ रहा तो कनेक्शन-कनेक्शन?