11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मिर्जापुर, अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

मिर्जापुर में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। रिंकू सिंह की कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारूपुर में गोली मारकर हत्या की गई है।

2 min read
Google source verification

अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, pc-patrika

मिर्जापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र का एक गांव शनिवार की सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने एक वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहे। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। रिंकू सिंह की कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारूपुर में गोली मारकर हत्या की गई और वह इसी गांव के दो बार प्रधान भी रह चुके हैं। कुछ दिन पूर्व उनके ऊपर दो बार हमले किए गए थे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देखकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी।

ग्रामीणों में आक्रोश

कतवारूपुर में हुई हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। घटना के बाद कटरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रिंकू सिंह को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार की सुबह हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों की बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी, लेकिन कुछ देर बाद बाइक स्टार्ट हुई और आरोपी वहां से भाग निकले। इससे पहले रिंकू सिंह ने कटरा कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उन्हें जान से मारने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने उनके प्रार्थना पत्र पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद शनिवार की सुबह गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद रिंकू सिंह के शव को कटरा कोतवाली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर उनके चाहने वाले लोग एकत्रित हो गए हैं और आक्रोषित हैं। पुलिस उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में परिजनों की तरफ से तहरीर प्राप्त की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।