8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी विधायक ने अधिकारी को लताड़ा, बोले – बिना लात खाए समझ नहीं आता, पानी नहीं आ रहा तो कनेक्शन-कनेक्शन?

बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जल जीवन मिशन के अधिकारियों और कर्मचारियों को हड़काते नजर आ रहे हैं...

2 min read
Google source verification

Pic- MLA Ratnakar Mishra Facebook page

मिर्जापुर: बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जल जीवन मिशन के अधिकारियों और कर्मचारियों को हड़काते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की बात कही गई थी, लेकिन विधायक के निरीक्षण में इस बात की पोल खुल गई, जिसके बाद विधायक जल जीवन मिशन के अधिकारियों पर भड़क उठे।

गोबरहा गांव में निरीक्षण करने गए थे विधायक

जानकारी के मुताबिक, विधायक रत्नाकर मिश्रा मंगलवार को कोन ब्लॉक के गोबरहा गांव में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत जानने पहुंचे थे। उन्हें बताया गया था कि यहां घर-घर जल पहुंच रहा है, लेकिन जब उन्होंने निरीक्षण किया तो इसकी कलई खुल गई। कनेक्शन तो हर घर मिला, लेकिन पानी किसी भी घर तक नहीं पहुंच रहा था। इसी बात पर विधायक भड़क उठे।

विधायक रत्नाकर मिश्रा के अधिकारियों को हड़काने का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एसडीएम से कह रहे हैं कि यह लोग गलत कर रहे हैं। जब पानी ही नहीं आ रहा है तो कनेक्शन देने का क्या मतलब है। वहीं, पास में खड़े जल जीवन मिशन के एक कर्मचारी को उन्होंने फटकार लगाई। विधायक ने कहा, "बोकरादी (कामचोरी) करते हो, बिना लात खाए। कहां पानी आ रहा है? सभी कह रहे हैं कि नहीं आ रहा है।"

30 अप्रैल तक का दिया समय

इस दौरान वहां मौजूद एक ग्रामीण ने बताया कि उनकी निजी जमीन में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण हुआ है, लेकिन उनके ही घर तक पानी अब तक नहीं पहुंच पाया है। इस बात की शिकायत उन्होंने मौखिक रूप से एसडीएम से भी की। इस दौरान विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जल जीवन मिशन के अधिकारी से कहा, "डंडा से मरूंगा तुम्हे, 30 अप्रैल तक किसी भी हाल में कनेक्शन हो जाना चाहिए, बाकी इसके अलावा मैं कुछ नहीं सुनूंगा।"

इस वायरल वीडियो को लेकर सवाल पूछे जाने पर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि वह गांव में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत जान पहुंचे थे, लेकिन कर्मचारियों ने उनसे झूठ बोला। इसी बात से उन्हें गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा कि वह जनता की भलाई के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने बताया कि मैंने कर्मचारियों को 30 अप्रैल तक का समय दिया है, यदि 30 अप्रैल तक पानी की सप्लाई चालू नहीं हुई तो मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करूंगा।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग