मिर्जापुर

मिर्जापुर, विंध्याचल में गजब की लूट: सारे वाहन स्टैंड, पार्किंग अवैध, वसूली करवाने वालों से कब वसूली करेगी Yogi सरकार?

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अवैध पार्किंग और अवैध स्टैंड का खुलासा हुआ है। जिसमें कई सालों से वसूली करने वालों को किसका संरक्षण मिल रहा था, उनके पीछे कौन था अब इसका खुलासा होना बाकी है। लेकिन एक बड़ा सवाल है कि क्या योगी सरकार अपने इन अधिकारियों से भी वसूली करेगी। जिनकी शह पर ये सारा वसूली का खेल चल रहा था।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2022, 5:19 PM IST
Mirzapur Investigation on Fake Parking and Fake Stand
Mirzapur Investigation on Fake Parking and Fake Stand

विंध्याचल में अब तक बाहर से आने वाले दर्शनार्थियो से अवैध वाहन स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली करने वाले संचालकों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद इन पर इन अवैध वसूली करने वाले संचालकों से अवैध रूपये की वसूली की तालवार लटक रही है।प्रशासन की सख्ती के बाद वर्षों से अवैध स्टैंड चलाने वाले में हड़कंप मचा हुआ है।

विंध्याचल में स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ विंध्यवासनी धाम में हर वर्ष लाखो की संख्या में दर्शनार्थी दूर-दराज से मंदिर में दर्शन-पूजन करने आते है।इन दर्शनार्थियो से वाहन खड़ा करने के नाम पर अवैध स्टैंड संचालकों ने लाखों रूपये की वसूली कर ली जबकि उनका स्टैंड पूरी तरह से अवैध था।इस अवैध वसूली के खेल की भनक जिला प्रशासन को तब लगी जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सभी वाहन स्टैंडों की जाँच के आदेश पर जिला प्रशासन ने यहाँ चला रहे सभी आठ वाहन स्टैंडों की जांच की जाँच सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी शहर से करवाया गया।तो खुलासा हुआ कि यहाँ पर वर्षों से संचालित सभी स्टैंड अवैध है।इसके बाद अब अवैध वसूली करने वालो इन संचालकों पर कार्रवाई और इनसे वसूली की तलवार लटक रही है।जिला प्रशासन ने सभी स्टैंडों के ख़िलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


विंध्याचल में संचालित वाहन स्टैंड क्या है मामला

विंध्याचल में वर्षों से धड़ल्ले से चल रहे वाहन स्टैंड के बारे में चौकाने वाला खुलासा हुआ है।यहाँ पर संचालित सभी आठ वाहन स्टैण्ड का संचालन कानून को ठेंगा दिखा कर अवैध तरीके से किया जा रहा है।एक भी वाहन स्टैण्ड को वैध नही पाया गया है।वाहन स्टैण्ड के नाम पर लूट का यह खुलासा सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय के द्वारा की गयी जाँच के बाद पता चला।इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करते हुए सभी वाहन स्टैण्ड को बंद करने का फरमान सुनाया।इन सभी पर विंध्याचल कोतवाली में मुक़दना दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है।इन सभी स्टैंडों पर मनमाने ढंग से देश भर से आने वाले दर्शनार्थियो से वसूली की जाती है। चार पहिया वाहनों से कही 50 तो 100 रुपए तक की अवैध वसूली की जाती है।अब जिला प्रशासन के कार्रवाई के बाद वाहन स्टैंड चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।


अवैध स्टैंड के खिलाफ कार्रवाई के चक्कर में मगर परेसान हो रहे बाहर से आये दर्शनार्थी

विंध्याचल में अवैध स्टैंड संचालन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद सबसे ज्यादा मुसीबत बाहर से विंध्याचल दर्शन-पूजन करने आये दर्शनार्थियो को उठाना पड़ रहा है।अपने वाहन को खड़ा करने के लिए उन्हें दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है।जहाँ पर गाड़ी खड़ी करने के बदले दुकानदार से प्रसाद लेना अनिवार्य है।कुछ वाहनों को गंगा घाट के किनारे खाली जगह पर भी खड़ा किया जा रहा है।पूरे मामले में सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह का कहना है कि विंध्याचल में संचालित सभी आठ स्टैंड अवैध है उन्हें नगरपालिका से नियमानुसार लाइसेंस लेने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Updated on:
26 May 2022, 5:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मीरजापुर: प्रेम-जाल में फंसाकर प्रेमिका को मारकर कुएं में फेंका! चीखा ‘गिर गई’, पर पेट से पानी नहीं निकला तो खुला हत्या का राज

मिर्जापुर में 12 साल के बच्चे की हत्या, 30 लाख की फिरौती मांगी थी, शव ठिकाने लगाने पहुंचे आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा

उड़ीसा से गांजा लाकर पूर्वांचल में करते थे सप्लाई, एमपी के दो आरोपी पकड़ाए, मिर्जापुर में ₹6 करोड़ का माल बरामद

मिर्जापुर में एक ही परिवार के 3 की मौत, मां, बेटे और तीन साल के भतीजे को अज्ञात वाहन ने कुचला

मिर्जापुर में नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा-चप्पल मिले, पति पर प्रताड़ना का आरोप