
मिर्ज़ापुर. नरायनपुर में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के फोर लेन मार्ग निर्माण में भूमि अधिग्रहण को लेकर मनमाने दर पर मिले नोटिस को लेकर आक्रोशित भूस्वामियों व किसानो ने मंगलवार को पटेल त्रिमोहानी नरायनपुर स्थित सरदार पटेल प्रतिमा के नीचे शान्तिपूर्ण अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया | किसानो ने मांग किया कि शासनादेश के अनुसार बाजार रेट या सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया जाय। किसानों ने चेतावनी दिया कि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो टेगरा मोड़ वाराणसी से हनुमना बार्डर तक के भू-स्वामी व किसान उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।
धरना का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट माता प्रसाद सिह पटेल ने बताया कि नेशनल हाइवे के अधिकारियों ने मनमाने ढंग से विकास प्रधिकरण व अर्ध नगरीय क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले आवादी, आवासीय, व्यावसायिक भूमि, लिंक रोड, चक रोड पिच रोड, मुख्य मार्ग से सटे सभी भूमि को ग्रामीण कृ्षि दर से मुआवजा बना कर नोटि दिया जा रहा है। जो नियम विरूद्ध है जिसे किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जायेगा। भू-स्वामी जमीन रजिस्ट्री के समय सर्किल रेट से लिये गये स्टाम्प शुल्क को मानक मानकर या बाजार रेट मे जो अधिक होगा उस आधार पर ही मुआवजा स्वीकार करेंगे।
बताया कि नरायनपुर से शक्तिनगर मार्ग चौड़ीकरण के दौरान राज्य सरकार की ओर से सर्किल रेट पर चारगुना जोड़कर मुआवजा दिया गया था। उपस्थित भूस्वामियों ने चेतावनी दिया कि समय रहते उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो भूस्वामी उग्र जन आन्दोलन को बाध्य होगें। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन व राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की होगी। किसान नेता माता प्रसाद पटेल का कहना है कि आबादी रेट से ग्रामीणों ने जो जमीन खरीदी थी उसका रेट अधिक था। मगर यह लोग कृषि दर से मुवाबजा दे रहे है। इससे छोटे काश्तकार प्रभावित हो रहे है। इस अवसर पर माताप्रसाद पटेल के साथ सच्चिदानन्द ओझा ,पूर्व प्रधान सत्येन्द्र सिह ,अनिल सिह ,सीए अरूणसिह ,मिन्टू उपाध्याय ,हाजी लल्लू खांन ,राकेश तिवारी ,हनीफ खान ,राकेश सिह ,मनोज सिह ,राजू यादव ,मुकून्द ओझा ,हिमांशू मौर्या ,कल्लू खांन ,प्रदीप नरायन सिह ,अनीस अहमद ,सुभान्शू सिह ,प्रभात सिह ,बीडीसी महेन्द्र पटेल आदि तमाम लोग उपस्थित रहे |
BY- सुरेश सिंह