मिर्जापुर

मिर्जापुर में स्नान करने गईं दो लड़कियां डूबी, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

गंगा नदी में स्नान करने गई दो किशोरियां गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गई हैं। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, गोताखोरों की मदद से एक किशोरी का शव बरामद कर लिया गया है...

less than 1 minute read
घटनास्थल पर मौजूद लोग

मिर्जापुर: चिल्ह थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दुखद घटना घटी है। बताया जा रहा है कि गंगा नदी में स्नान करने गई दो किशोरियां गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गई हैं। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, गोताखोरों की मदद से एक किशोरी का शव बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, चेकसारी गंगा घाट पर बुधवार की सुबह 11 बजे के आसपास दो किशोरियां नहाने गई हुई थी। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चली गईं। गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों किशोरियां डूब गईं। किशोरियों की पहचान गांव के ही निक्खेलाल की पुत्री अंशिका (14) और सुरेंद्र यादव की पुत्री रंजना (15) के रूप में हुई है।

परिवार के साथ गई थीं स्नान करने

परिजनों ने बताया कि दोनों परिवार के साथ ही नहाने के लिए घाट पर गई थी और इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और गहरे पानी में चली गईं। परिजनों ने बताया कि इस दौरान उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनका कुछ अता-पता नहीं चला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को भी मौके पर बुला लिया। उसके बाद गंगा नदी में किशोरियों की तलाश शुरू कर दी गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद एक किशोरी का शव बरामद कर लिया गया है। फिलहाल, दूसरी किशोरी की तलाश की जा रही है।

दूसरी किशोरी की तलाश जारी

किशोरियों के डूबने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हुए और गोताखोरों के साथ मिलकर गंगा नदी में दोनों की तलाश शुरू कर दी गई। फिलहाल, पुलिस गोताखोरों की मदद से दूसरे किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।

Published on:
15 Apr 2026 03:03 pm
Also Read
View All
अधिवक्ता हत्या कांड का दूसरा आरोपी भी अरेस्ट, मिर्जापुर पुलिस ने किया लंगड़ा, दोनों पैर में गोली मारकर पकड़ा

अपर आयुक्त ने अपने सुरों से बांधा समा, कौन हैं IAS डॉ. विश्राम यादव जिनके गायन के लोग हो रहे फैन

Mirzapur news: जिसने दिलाई थी जमानत उसे ही मारी गोली! चुनावी रंजिश में हत्या, एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर शूट आउट: एनकाउंटर में अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली…परिजनों की मांग, किया जाए फुल एनकाउंटर

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मिर्जापुर, अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात