मिर्जापुर

मिर्जापुर में ट्रेलर की चपेट में आने से दंपति की गई जान, हादसे में बचे बच्चे माता-पिता का शव देख हुए बेसुध

महुली चौराहे पर एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की सरिया के रहने वाले गौतम अपनी पत्नी फुल व बेटे और बेटी के साथ अहरौरा बाज़ार से बाइक से घर की तरफ लौट रहे थे...
2 min read
Mirzapur accident
Pc-patrika

मिर्जापुर: जिले के शक्तिनगर मार्ग पर महुली चौराहे के समीप रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस सडक हादसे में बाइक सवार दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सड़क के किनारे उछलकर गिरने से दो बच्चे बाल-बाल बच गए। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बाजार से घर लौट रहे थे पति-पत्नी

जानकारी के मुताबिक, महुली चौराहे पर एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की सरिया के रहने वाले गौतम अपनी पत्नी फुल व बेटे और बेटी के साथ अहरौरा बाज़ार से बाइक से घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान जब बाइक महुली चौराहे के पास पहुंची तो सोनभद्र की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में पति-पत्नी ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए, जबकि बाइक पर सवार उनके दोनों बच्चे उछलकर सड़क के किनारे गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई, जबकि दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना

माता-पिता की मौत होने के बाद सड़क के किनारे बच्चे बैठकर फूट-फूट कर रोने लगे और बेसुध हो गए। यह मंजर देखकर आसपास के लोगों का कलेजा फट गया और मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बच्चों को बिलखता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने काफी मशक्कत के बाद टेलर के पहिए के नीचे से दंपति के शव को बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया। वहीं दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजन ने पुलिस को दी तहरीर

सड़क दुर्घटना होने के बाद ट्रेलर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचित किया था कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया है और इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल, चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे में दो बच्चे बाल बाल बच गए हैं। मृतक के परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है और बच्चों को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दंपति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, ट्रेलर को भी कब्जे में लेकर फरार उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि परिजन की तरफ से तहरीर सौंपी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
17 May 2026 12:33 pm
Published on:
17 May 2026 12:33 pm
Also Read
View All