मिर्जापुर

पार्क में खेल रहे बच्चों ने बादाम समझकर खाया जहरीला फल, 15 की हालत बिगड़ी

पार्क में खेल रहे बच्चों ने बादाम समझकर जेट्रोफा खा लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।

less than 1 minute read
jatropha.jpg

मिर्जापुर में जहरीला फल खाने से बीमार हुए 15 बच्चों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है।

बच्चों ने बादाम समझकर खाया फल
चुनार थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी में शुक्रवार शाम बच्चे LIC ग्राउंड में खेल रहे थे। खेलते समय बच्चों को जेट्रोफा फल दिखा। बच्चों ने उसे बादाम समझकर खा लिया। घर आने के करीब 4 -5 घंटे बाद यानी रात साढ़े 9 बजे बच्चों के पेट में दर्द होने लगा। साथ ही दस्त भी शुरू हो गए।


यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के साथ फ्लैट पर रूके इंजीनियर ने रात को 20वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

कॉलोनी के 15 बच्चों को एक जैसी शिकायत होने पर परिवार के लोगों ने इस पर जांच-पड़ताल की। इस पर बच्चों ने परिवार को बताया कि उन्होंने पार्क में बादाम जैसा फल खाया था। उसके बाद से उनको ये सब हो रहा है। परिवार ने पता किया तो पता चला कि वो जहरीला फल जेट्रोफा था। इसके बाद परिजन बच्चों को चुनार स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

बच्चों की हालत में सुधार-प्रिंसिपल डॉ. आरबी कमल
बच्चों की हालत में जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डॉ. आरबी कमल बच्चों के वार्ड में पहुंचे। उन्होंने बताया, “सभी बच्चों को भर्ती कर लिया गया है। हालत में सुधार हो रहा है। सभी बच्चों की हालत ठीक है।”

Published on:
04 Feb 2023 11:43 am
Also Read
View All
मिर्जापुर के बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, लाखों का नुकसान

मिर्जापुर में वृद्ध की मौत के 45 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, कागज के हेरफर में फंसा पेंच, एक सप्ताह से घर में नहीं जला चूल्हा

मिर्जापुर में लग्जरी गाड़ियों से 2 करोड़ कैश बरामद, आयकर विभाग ने व्यापारियों को जारी किया नोटिस, 4 दिन में देना होगा जवाब

दोस्त की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बनाना चाहता था संबंध, विरोध करने पर दोस्त संग मिलकर की हत्या, मिर्जापुर पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

तो जनशक्ति जनता दल करेगी बीजेपी से गठबंधन! जानें अपनी पार्टी को लेकर तेज प्रताप यादव का स्टैंड, कॉकरोच पार्टी पर भी कही बड़ी बात