मिर्जापुर

अधिवक्ता हत्या कांड का दूसरा आरोपी भी अरेस्ट, मिर्जापुर पुलिस ने किया लंगड़ा, दोनों पैर में गोली मारकर पकड़ा

मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या किए जाने के मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है....

2 min read
आरोपी गिरफ्तार। प्रतीकात्मक तस्वीर

मिर्जापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरी गांव में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं, घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

सोनबरसा इलाके में हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रहा दूसरा बदमाश इंद्रासन बिन्द भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वारदात के बाद इंद्रासन कटरा क्षेत्र के सोनबरसा इलाके में छुपा हुआ था। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने के बाद आरोपी की घेराबंदी की गई तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में इंद्रासन के दोनों पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस कार्रवाई को एसओजी और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त इंद्रासन ही बाइक चला रहा था और उसके पीछे बैठे राजेंद्र सोनकर ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या की थी।

एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

हत्या की इस वारदात के पीछे चुनावी रंजिश कारण बताया जा रहा है। अधिवक्ता को गोली मारने के बाद दोनों आरोपी मौके से बाइक स्टार्ट करके फरार हो गए थे। इस मामले में राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार की ही देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, इंद्रासन इस मामले में फरार चल रहा था, जिसके बाद सोमवार तड़के उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, देवरी गांव में शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता रिंकू सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि रिंकू मॉर्निंग वॉक के बाद अपने किसी परिचित के यहां रुक कर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र सोनकर उनके पास पहुंचा और नमस्कार करने के बाद उनके सीने में गोली मार दी। वहीं अस्पताल पहुंचने से पहले अधिवक्ता रिंकू सिंह की मौत हो गई थी।

Published on:
13 Apr 2026 08:44 am
Also Read
View All
अपर आयुक्त ने अपने सुरों से बांधा समा, कौन हैं IAS डॉ. विश्राम यादव जिनके गायन के लोग हो रहे फैन

Mirzapur news: जिसने दिलाई थी जमानत उसे ही मारी गोली! चुनावी रंजिश में हत्या, एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर शूट आउट: एनकाउंटर में अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली…परिजनों की मांग, किया जाए फुल एनकाउंटर

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मिर्जापुर, अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

मिर्जापुर में लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन की पैमाइश के लिए मांगी थी रिश्वत, एक सहयोगी भी पकड़ाया