पुल पर मंगलवार दोपहर एक प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक दो दिन पहले गुजरात जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह अपनी प्रेमिका के साथ किसी वाहन से शास्त्री पुल पहुंचा।
Mirzapur News: मिर्जापुर शास्त्री पुल पर मंगलवार दोपहर एक प्रेमी युगल ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक दो दिन पहले गुजरात जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह अपनी प्रेमिका के साथ किसी वाहन से शास्त्री पुल पहुंचा। राहगीरों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह और शास्त्री पुल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं मिल सका। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि दोनों अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। युवक ने दो दिन पहले घर से गुजरात जाने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता प्रेमी युगल की तलाश जारी है।