17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में खाना खाकर सोए थे पति-पत्नी, सुबह दोनों के लटकते मिले शव

Mirzapur couple suicide case : मिर्जापुर जिले के चिल्ह थानाक्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी ने पंखे से लटककर जान दे दी। दोनों रात को खाना खाकर एक ही कमरे में सोए थे।

less than 1 minute read
Google source verification

पति-पत्नी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, PC- Patrika

मिर्जापुर : मिर्जापुर जिले के चिल्ह थाना क्षेत्र के एक गांव में दंपति ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह दरवाजा नहीं खोलने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों के शव पंखे से लटक रहे थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, चिल्ह थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में रोहित विश्वकर्मा (27) और उनकी पत्नी सरस्वती विश्वकर्मा (23) ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों खाना खाकर रात में अपने कमरे में गए थे और सुबह बाहर ना निकलने पर कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों के शव फांसी के फंदे से लटक रहे थे।

परिजनों बोले -पता नहीं ऐसा क्यों किया?

घटना की जानकारी होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया अभी इस बात की उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है। परिवार के लोगों ने मृतक महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

एसपी सिटी मौके पर पहुंचे, घटना की ली जानकारी

घटना की सूचना के बाद एसपी सिटी नितेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिवारजनों से पूछताछ की। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।