मिर्जापुर

विंध्याचल में हो रही नवरात्र मेले की शुरुआत, RTPCR निगेटिव रिपोर्ट के बिना नहीं कर पाएंगे दर्शन

भक्तों को कोरोना की RTPCR निगेटिव रिपोर्ट 48 घण्टे पहले की लाना अनिवार्य
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2021, 8:01 PM IST
Vindhyachal Mandir
Navratri fair being started in Vindhyachal

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मिर्जापुर. जिले में कोरोना काल मे विंध्याचल में 13 अप्रैल से नवरात्र मेले की शुरुआत हो रही है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण में यहां दर्शन-पूजन के लिए आने वाले भक्तों को दर्शन पूजन करना इस बार इतना आसान नही होगा। बाहर से आने वाले भक्तों को कोरोना की RTPCR निगेटिव रिपोर्ट 48 घण्टे पहले की लाना अनिवार्य होगा। इस रिपोर्ट के बिना मंदिर पर दर्शन नहीं होगा। वहीं नाइट कर्फ्यू के कारण इस बार नवरात्र में रात्रि 9 से सुबह 6 बजे तक दर्शन पूजन नहीं होगा। साथ ही मंदिर में 5 लोगों से अधिक को एक बार में प्रवेश नहीं मिलेगा।

मिर्जापुर में विंध्याचल स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासनी मंदिर में कल से नवरात्र मेले की शुरुआत होगी। मगर इस बार कोरोना की भयावहता के बीच हो रहे नवरात्र मेले में जिला प्रशासन सख्ती भी कर रहा है। मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों को हाल के RTPCR निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना मंदिर पर दर्शन के लिए नही करने दिया जाएगा। इसके अलावा मास्क का इस्तेमाल मेला क्षेत्र में अनिवार्य कर दिया गया। जनपद में नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से 6 बजे तक लागू होने के कारण नवरात्र मेला में भी मंदिर और दर्शन पूजन पूरी तरह से बंद रहेगा। सिर्फ सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक ही दर्शनार्थी मंदिर में दर्शन पूजन कर सकते है।

वहीं प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आम लोगो से बुजुर्गों और बच्चो को मेला में नहीं लाने की अपील किया है। बता दें कि नवरात्र मेला में लाखों की भीड़ माँ विंध्यवासनी के दर्शन पूजन के लिए पहुंचती है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के समय यह इस नवरात्र मेले का आयोजन प्रशासन के लिए भी भारी चुनौती है। तैयारी में मंदिर पर सोशल डिस्टेंसिंग गोला बनाया गया है। दर्शनार्थियों को दर्शन पूजन सोशल डिस्टेंसिंग में खड़ा करवा कर ही करवाया जाएगा।

Published on: