मिर्जापुर

सुहागरात को थ्रिलर बनाने के लिए दूल्हे ने उठाया ऐसा कदम… 5 दिन में ही दुल्हन ने तोड़ लिया नाता

दूल्हे ने सुहागरात को थ्रिलर बनाने के लिए दुल्हन को बीयर और ठंडाई में भांग मिलाकर पिला दी। जब दुल्हन को इस साजिश के बारें में पता चला तो वह दूल्हे से नाराज हो गई और मायके चली गई। दुल्हन ने दूल्हे से शादी के महज 5 दिन बाद ही रिश्ता तोड़ लिया।

2 min read
AI जेनरेटेड इमेज।

मिर्ज़ापुर : यूपी के मिर्जापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने नई-नई शादी की खुशियों को कुछ ही दिनों में कड़वाहट में बदल दिया। दूल्हे ने अपनी शादी की सुहागरात को थ्रिलर बनाने के लिए अपनी पत्नी को धोखे से कोल्डड्रिंक में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दी। जब दुल्हन को इस शर्मनाक साजिश का पता चला, तो उसने ससुराल छोड़ दिया और पुलिस का दरवाज़ा खटखटाया।

शादी के 5 दिन बाद टूटा रिश्ता

यह मामला मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र का है, जहां 15 मई को वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी हुई थी। शादी के महज़ पांच दिन बाद ही दूल्हे ने अपनी पत्नी को नशीली चीज़ें पिलाकर उसके साथ धोखा किया। सुहागरात पर कोल्डड्रिंक में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पत्नी को पिलाया गया।

दुल्हन को जब यह सच पता चला तो वह सन्न रह गई और उसने तुरंत अपने मायकेवालों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे ससुराल से अपने साथ लेकर मायके लौट गए।

शिकायत दर्ज कराने में भी झेलनी पड़ी मशक्कत

दुल्हन ने पहले अपने मायके के पास कपसेठी थाने में शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस ने यह कहकर मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया कि घटना मिर्जापुर जिले की है। इसके बाद पीड़िता ने कछवां थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई।

थाने में हुई पंचायत, दुल्हन ने पति के साथ रहने से किया इनकार

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह के अनुसार, दोनों परिवारों की उपस्थिति में घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। दुल्हन ने साफ तौर पर पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। अंततः शादी टूट गई।

Also Read
View All
दोस्त की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बनाना चाहता था संबंध, विरोध करने पर दोस्त संग मिलकर की हत्या, मिर्जापुर पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

तो जनशक्ति जनता दल करेगी बीजेपी से गठबंधन! जानें अपनी पार्टी को लेकर तेज प्रताप यादव का स्टैंड, कॉकरोच पार्टी पर भी कही बड़ी बात

मिर्जापुर में 75 लाख की शराब संग 3 तस्कर गिरफ्तार, लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी, बिहार में होनी थी डिलीवरी

मिर्जापुर का मर्चेंट नेवी का अफसर अमेरिका में लापता, हिरासत में लिए जाने की खबर, परिवार लग रहा दूतावास के चक्कर

मिर्जापुर में ट्रेलर की चपेट में आने से दंपति की गई जान, हादसे में बचे बच्चे माता-पिता का शव देख हुए बेसुध