मिर्जापुर

PM मोदी और CM योगी को शिक्षक ने दिया चैलेंज ‘हिम्मत है तो TET पास करके दिखाइये’, अब हुई इतनी बड़ी कार्रवाई

छानबे विकासखण्ड के एक विद्यालय के शिक्षक ने दिया था चैलेंज।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2018, 11:06 AM IST
Narendra Modi and Yogi Adityanath
नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ

मिर्ज़ापुर. पीएम मोदी की शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए एक शिक्षक ने एक व्हाट्सऐप ग्रूप में चैलेंज कर मैसेज कर दिया। उस शिक्षक ने यह चैलेंज न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिये दिया बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिये भी दिया। शिक्षक ने पीएम और सीएम को चैलेंज करते हुए व्हाट्सऐप पर मैसेज किया कि हिम्मत है तो पहले टीईटी पास करके दिखाएं उसके बाद जाकर पीएम और सीएम बनें। इस मैसेज के वायरल होने के बाद हडकम्प मच गया और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खुलेआम सोशल मीडिया पर चैलेंज देना वाकई में उस शिक्षक को महंगा पड़ गया। जानकारी के मुताबिक मामला कुछ इस तरह है। छानबे विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौरा में शिक्षक के पद पर तैनात शिवनाथ प्रजापति नामक टीचर ने 21 सितम्बर 2018 को बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित एक व्हाट्सऐप ग्रुप में खुलेआम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चैलेंज देते हुए टीईटी से संबंधित मैसेज डाल दिया। उसने पीएम और सीएम को खुला चैलेंज देते हुए लिखा कि अगर हिम्मत है तो पहले टीईअी पास करें फिर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनें।

Narendra Modi and Yogi Adityanath" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/23/mzp_pmcm_massage_1a_1_3454312-m.jpg">

ग्रुप में इस तरह का मैसेज देखते ही हड़कम्प मच गया। इसे देखते ही शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी छानबे ने बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी से किया1 मामला संज्ञान में आते ही बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक शिवनाथ प्रजापति को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम और सीएम जैसे सम्मानित पद के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी व अनुशासनहीनता करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ते हुए बीआरसी छानबे से सम्बद्ध कर दिया। फिलहाल इस कार्यवाही के बाद शिक्षक को चैलेंज महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि वह शिक्षकों को टीईटी परिक्षा पास करने में हो रही परेशानी की ओर ध्यान आकृष्ट कराना चाहता था। पर सोशल मीडिया में बेतुके पोस्ट ने उसे मुश्किल में डाल दिया।

By Suresh Singh

Updated on:
23 Sep 2018, 11:06 AM IST
Published on: