मिर्जापुर

पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू

कमिश्नर ने की उच्च अधिकारियों संग बैठक

2 min read
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू

मिर्जापुर-. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 जुलाई को जनपद में संभावित आगमन को लेकर मण्डलायुक्त मुरलीमनोहर लाल ने उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की इसके साथ ही कार्यक्रमस्थल का निरीक्षण एवं विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया ।


उन्होंने संबंधित उच्च अधिकारियों से प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने विभिन्न स्तरों पर गहन विचार विमर्श के बाद प्रधानमंत्री के लिए चुनार से परियोजनाओं के लोकार्पण एवं जनसभा कार्यक्रम को लेकर पर तैयारी शुरू किया गया।


गुरुवार को विंध्याचल मंडल के कमिश्नर मुरलीमनोहर लाल के कैम्प आफिस में डी आई जी पीयूष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अनुराग पटेल एवं पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त राजीव बनकटा सहित बाणसागर परियोजना एवं लोकनिर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान हलिया ब्लाक में अदवां वैराज, चुनार में पक्के पुल एवं मिर्जापुर में मेडिकल कालेज के लोकार्पण के बारे में चर्चा हुई।


गहन विचार-विमर्श के बाद चुनार में कार्यक्रम करने की सहमति बनती दिखी। जिस पर कमिश्नर मुरलीमनोहर लाल चुनार में परेड ग्राउंड के निरीक्षण के लिए सभी अधिकारियों के साथ पहुचे। चुनार में एस डी एम डॉ अविनाश त्रिपाठी ने परेड ग्राउंड का विधिवत निरीक्षण कराया तथा जनसभा एवं हेलीपैड के लिए स्थल पर जाकर निरीक्षण किया और लोकनिर्माण विभाग के एस ई रमाशंकर चौधरी एवं ई ई ए के सिंह को निर्देश दिया कि वे त्वरित गति से इस कार्य को पूरा कराएं।


इसी के साथ नवनिर्मित पुल का निरीक्षण किया तथा वहां सेतु निगम केएई को पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए समय से सभी कार्य पूरा कराने एवं किनारों की बाउंड्री की पेंटिंग पूरा करने का भी निर्देश दिया। यहां नवनिर्मित थाने में किसी व्यक्ति द्वारा रखी गयी उपली पर नाराजगी जताई। कमिश्नर ने चुनार किले में पुनः बैठक ली।


यहां पुलिस प्रशिक्षण के कमांडेंट भी मौजूद थे । कमिश्नर ने बाणसागर परियोजना के एस ई राकेश कुमार, ईई सुरेश यादव, कुमार मंगलम, एस के सुमन को निर्देशित किया कि वे चुनार से ही उच्च तकनीक से अदवां वैराज के लोकार्पण की व्यवस्था की रूपरेखा बनाएं जिसमें आडियो विजुयल स्क्रीन सिस्टम से लोकार्पण हो सके।

By- सुरेश सिंह

Published on:
05 Jul 2018 10:07 pm
Also Read
View All
रात में खाना खाकर टहलने निकला 6 बहनों का इकलौता भाई, मिर्जापुर में सुबह मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान

मिर्जापुर के बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, लाखों का नुकसान

मिर्जापुर में वृद्ध की मौत के 45 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम, कागज के हेरफर में फंसा पेंच, एक सप्ताह से घर में नहीं जला चूल्हा

मिर्जापुर में लग्जरी गाड़ियों से 2 करोड़ कैश बरामद, आयकर विभाग ने व्यापारियों को जारी किया नोटिस, 4 दिन में देना होगा जवाब

दोस्त की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बनाना चाहता था संबंध, विरोध करने पर दोस्त संग मिलकर की हत्या, मिर्जापुर पुलिस ने पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार