मिर्जापुर

UP: मिर्जापुर के लाल ने किया कमाल! लंदन के मेयर बने राजकुमार मिश्रा, परिवार में खुशी की लहर  

UP News: मिर्जापुर के राजकुमार मिश्रा ने पुरे देश और प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने लंदन के बेलिगबौरी सिटी में मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। आइए बताते हैं आखिर राजकुमार ये मुकाम कैसे हासिल किये ? 

2 min read
Raj Kumar Mishra

UP Mirzapur News: राजन जी महाराज के भजन या अमेजॉन की मशहूर वेब सीरीज ‘पंचायत’ सीरीज में आपने एक गाना सुना होगा, ‘होइहे वाईस चांसलर यूनिवर्सिटी के, मेयर लंदन सिटी के नु हो…’ इस गाने को मिर्जापुर के राजकुमार मिश्रा ने चरितार्थ कर दिया है। उन्होंने लंदन के बेलिगबौरी सिटी में मेयर का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया।

कहां के रहने वाले हैं राजकुमार मिश्रा ? 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के भटेवरा गांव के रहने वाले किसान मुन्नी लाल मिश्रा के बेटे राजकुमार मिश्रा ने परिवार और देश-प्रदेश का नाम रौशन किया है। वो 9 भाई-बहनों में छठवें नंबर पर हैं। उनकी शादी प्रतापगढ़ की रहने वाली अभिषेकता मिश्रा के साथ हुई है और उनके दो बच्चे हैं। राजकुमार अपने बीवी-बच्चों के साथ लंदन में ही रहते हैं।

राजकुमार मिश्रा के घर में खुशी का माहौल

M.Tech. करने लंदन गए और राजनीति में किया पदार्पण 

राजकुमार मिश्रा चंडीगढ़ से बीटेक करने के बाद पांच साल पहले एम. टेक. करने लंदन गए। पढाई पूरी होने के बाद वहीं पर उन्होंने नौकरी शुरू कर दी और धीरे-धीरे राजनीति की ओर उनका रुझान बढ़ता गया। उन्होंने सबसे पहले ब्रिटेन की नागरिकता ली। दो महीने पहले उन्होंने लेबर पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़ें। 03 अप्रैल को काउंसलर चुने गए। उनकी इस जीत के बाद उन्हें 12 अप्रैल को पार्टी की तरफ से उनको वेलिंगबरो शहर का मेयर चुना गया।

गांव में खुशी की लहर 

राजकुमार मिश्रा ने वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी अपने घरवालों को दी। उनकी इस उपलब्धि के बाद पुरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजकुमार मिश्रा पेशे से इंजीनियर हैं और उनकी पत्नी भी इंजीनियर हैं। अभिषेक के इस जीत के बाद पूरा परिवार बहुत खुश है। 

Also Read
View All

अगली खबर