मिर्जापुर

School Holiday: यूपी के इस जिले में 22 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी

School Holiday: मिर्जापुर में 21 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस मामले में जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2025, 1:29 PM IST
school closed

School Holiday: उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। इसी बीच, मिर्जापुर जिले में शीतलहर और ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी है। अब कक्षा 8वीं तक के बच्चों के स्कूल 22 जनवरी को खुलेंगे। इस मामले में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

21 जनवरी तक अवकाश घोषित

आदेश के मुताबिक, “जिलाधिकारी महोदय मिर्जापुर के आदेश के अनुपालन में जनपद में तापमान के निरन्तर गिरावट एवं अत्यधिक ठण्ड के कारण उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय / मान्यता प्राप्त/अशासकीय सहायता प्राप्त नर्सरी से कक्षा-8 तक के समस्त बोर्ड (यू०पी० बोर्ड / सी०बी०एस०ई० / आई०सी०एस०ई०) के समस्त विद्यालयों में दिनांक 21 जनवरी 2025 तक अवकाश घोषित किया जाता है।”

आदेश में आगे लिखा हुआ है, “उक्त अवधि में शैक्षिक कार्य स्थगित रहेगा। परन्तु समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मी विद्यालय प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक उपस्थित रहकर डी०बी०टी०, यू-डायस, अपार आई०डी० व अन्य राजकीय कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगें। उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।”

Updated on:
20 Jan 2025, 1:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मिर्जापुर में नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा-चप्पल मिले, पति पर प्रताड़ना का आरोप

मिर्जापुर में ठायं ठायं ठायं.. फिर पकड़ा गया शातिर चेन स्नेचर, पैर में लगी गोली

लहुरियादह गांव में मां बेटी की तरह लिपट कर रोई दिव्या और दुईजी देवी, माला पहनाकर ग्रामीणों ने किया पूर्व IAS का स्वागत

‘कांग्रेस नेहरू परिवार तो सपा सैफई परिवार तक सीमित’, CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया के सामने गिड़गिड़ाते थे, आज सुरक्षा की बात कर रहे

भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों पर बरसे BJP विधायक, बोले- विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे प्रदर्शनकारी