मिर्जापुर

सीएम योगी राज में कानून व्यवस्था पर सवाल, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ के साथ मारपीट

पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा, सोने की चेन व रुपया भी छीना गया
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 4:57 PM IST
Feature image

रिपोर्ट-सुरेश सिंह
मिर्जापुर. सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगा है। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के जेठ के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर सोने की चेन व रुपये लूट लिए हैं। अनुप्रिया पटेल के जेठ अरुण सिंह मुन्ना की तहरीर पर हलदिया थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। सक्रिय हुई पुलिस ने तीन आरपियों में से दो को पकड़ लिया है।
यह भी पढ़े:-उन्नाव रेप केस में सीबीआई की धीमी प्रगति से हाईकोर्ट नाखुश, रेप पीडि़ता की मां ने की यह मांग

केन्द्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति एमएलसी आशीष पटेल के बड़े भाई अरूण सिंह मुन्ना का आरोप है कि मंगलवार की रात को वह चित्रकुट में एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी बीच वह रास्ता भटक गये थे। जब वह अपनी ऑडी कार से ड्रामलगं बाजार पहुंचे तो कुछ लोगों से रास्ता पूछा। इसी बात से नाराज होकर कुछ युवकों ने अरुण सिंह के साथ बदसलूकी कर दी। अरूण सिंह ने जब विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट करने के बाद सोने की चेन छीन ली। साथ ही कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद अरुणा सिंह ने हलिया थाना में जाकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। हलिया थाना प्रभारी प्रवीण सिंह का कहना है कि तीन नामजद में से दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य लोगों को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार दबिश डाल रही है जल्द ही सारे आरोपी पकड़े जायेंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि ड्रमंगंज में रास्ता भटकने के चलते अरुण सिंह ने कुछ लोगों से रास्ता पूछा था और फिर उनके साथ यह घटना घट गयी थी। फिलहाल घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है यदि मंत्री के परिजन ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों को सुरक्षा की बात क्या की जाये।
यह भी पढ़े:-विश्व का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर है पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस

Published on: