मिर्जापुर

Priyanka Gandhi Live: प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों को भी रोका गया, धरने पर बैठीं प्रियंका

प्रशासन के रवैये से प्रियंका गांधी हुईं आक्रामक, कहा बिना मिले नहीं जाउंगी।

less than 1 minute read
प्रियंका गांधी

मिर्जापुर. सोनभद्र में जमीन पर कब्जे के लिये हुए नरसंहार मे 10 लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी को हिरासत में लेकर मिर्जापुर जिले के चुनार स्थित गेस्ट हाउस में रखा गया है। प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोकने के बाद अब प्रियंका से मिलने आए पीड़ित परिवार के परिजनों को भी उनसे मिलने से रोक दिया गया है। पीड़ित परिवार के कुछ सदस्य प्रियंका गांधी से मिलने चुनार गेस्ट हाउस के बाहर पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर जाने से प्रशासन ने रोक दिया है। प्रियंका गांधी ने खुद सामने आकर मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि न तो मुझे पीड़ित परिवारों से मिलने दिया जा रहा है और न ही उन्हें अंदर आने दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

जब प्रशासन ने पीड़ितों को को अंदर नहीं आने दिया और उन्हें भी बाहर जाकर मिलने की इजाजत नहीं दी तो प्रियंका गांधी सुरक्षा घेरा बनाकर पीड़ितों के बीच पहुंच गयीं और वहीं जमीन पर बैठ गयीं। वहां पहुंचे पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा कि वो लोग करीब 15 आदमी एक ऑटो से चुनार आए हैं प्रियंका गांधी से मिलने के लिये। प्रशासन के इस रवैये पर प्रियंका गांधी का काफी नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहे जो कर ले वो पीड़ितों से हर हाल में मिलेंगी। उन्होंने सवाल उठाया कि पहले तो आपने हमें उनसे मिलने जाने नहीं दिया और अब जबकि पीड़ित खुद उनसे मिलने पहुंचे हैं तो उन्हें क्यों रोका जा रहा है।

Published on:
20 Jul 2019 11:43 am
Also Read
View All
अधिवक्ता हत्या कांड का दूसरा आरोपी भी अरेस्ट, मिर्जापुर पुलिस ने किया लंगड़ा, दोनों पैर में गोली मारकर पकड़ा

अपर आयुक्त ने अपने सुरों से बांधा समा, कौन हैं IAS डॉ. विश्राम यादव जिनके गायन के लोग हो रहे फैन

Mirzapur news: जिसने दिलाई थी जमानत उसे ही मारी गोली! चुनावी रंजिश में हत्या, एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर शूट आउट: एनकाउंटर में अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली…परिजनों की मांग, किया जाए फुल एनकाउंटर

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा मिर्जापुर, अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात