मिर्जापुर

मिर्जापुर में फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, चार की हालत गंभीर

मिर्जापुर में एक ही परिवार के दो लोगों की फूड प्वाइजनिंग की वजह से मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों हालत गंभीर बनी हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2024, 5:14 PM IST
Two members of the same family died due to food poisoning in Mirzapur

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में फूड प्वाइजनिंग की वजह से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य अस्‍पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला मिर्जापुर के देहात कोतवाली के टिकापुर मसारी गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम परिवार के लोगों ने रिफाइंड तेल में बना उड़द का बड़ा खाया था। इसके उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वो उल्टी करने लगे। प्रथमदृष्‍टया फूड प्वाइजनिंग से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परिवार में टेढ़ई, उनकी पत्नी पतिया, बेटा रामशंकर, बहू रानी, पौत्री सीता और गीता की हालत बिगड़ने के बाद ग्रामीण उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, डॉक्टरों ने 65 वर्षीय पतिया देवी और 14 वर्षीय एक पोती की मौत की पुष्टि की, जबकि अन्य चार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम और सीओ सदर सदर अस्पताल पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

पूरी घटना को लेकर सीओ सदर, अमर बहादुर ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक ही परिवार के कई लोग बड़ा खाने से बीमार हो गए। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल से पता चला कि अभी तीन लोग भर्ती हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी स्थिति सामान्य है।

Also Read
View All
मिर्जापुर में नदी में मिला नवविवाहिता का शव, पुल पर दुपट्टा-चप्पल मिले, पति पर प्रताड़ना का आरोप

मिर्जापुर में ठायं ठायं ठायं.. फिर पकड़ा गया शातिर चेन स्नेचर, पैर में लगी गोली

लहुरियादह गांव में मां बेटी की तरह लिपट कर रोई दिव्या और दुईजी देवी, माला पहनाकर ग्रामीणों ने किया पूर्व IAS का स्वागत

‘कांग्रेस नेहरू परिवार तो सपा सैफई परिवार तक सीमित’, CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- माफिया के सामने गिड़गिड़ाते थे, आज सुरक्षा की बात कर रहे

भारत में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों पर बरसे BJP विधायक, बोले- विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे प्रदर्शनकारी