मिर्जापुर

राम मंदिर और श्री श्री रविशंकर पर सीएम योगी के बाद यूपी बीजेपी अध्यक्ष का बड़ा बयान

गुरूवार को यूपी के मुख्यमंत्री ने श्री श्री रविशंकर के प्रयासों को बताया था देरी
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2017, 10:17 PM IST
up bjp
भाजपा के नेता

मिर्ज़ापुर. राम मंदिर मुद्दे को लेकर जारी बहस के बीच पहली बार भाजपा की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। ये बयान किसी और ने नहीं ल्कि यूपी बीजेपी के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने दिया है। उन्होने पत्रिका से बातचीच में श्री श्री रविशंकर के प्रयास पर भी खुलकर जवाब दिया। जबकि गुरूवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री श्री के प्रायसों पर देरी की बात कही थी।

दरअसल सूबे में होने वाले निकाय चुनाव प्रचार के लिए यूपी बीजेपी के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय जिले के जुबली कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधन के बाद पत्रकारो के सवालो का जबाब दे रहे थे। इसी दौरान उनसे पत्रकारों ने देश में राम मंदिर पर छिड़ी बहस और श्री श्री को लेकर सवाल कर दिया। भाजपा नेता ने इस मामले पर खुलकर अपनी राय रखी और राम मंदिर बनने के लेकर बात की।

पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर मुद्दे को आस्था और श्रद्धा का विषय मानती है। उनका कहना था कि कानून सम्मत रास्ता इसका तलाशा जाना चाहिये। जिसका पालन करने के लिए भाजपा हमेशा कटिबद्ध है। श्री श्री के प्रयासों के लेकर किये गये सवाल पर उनका कहना था कि राम मंदिर निर्माण के लिए अगर कोई बाहर से पहल होती है और यदि वह सभी को स्वीकार्य है तो भाजपा की तरफ से इसका स्वागत किय़ा जायेगा।

पांडेय ने ये भी कहा कि इस पहल पर श्री श्री रविशंकर जी कामयाब हों इसके लिए हमारी शुभकामना है। उनकी पहल पर यदि सभी पक्ष मिलकर मंदिर निर्माण के लिए सामने आते हैं तो भाजपा को इसको लेकर प्रसन्नता होगी। इससे पहले निर्धारित समय से देर से पहुंचे भाजपा अध्यक्ष ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा कि सरकार है अगर नागर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीतेगा तो उसे शहर के विकास हेतु धन कि कमी कभी नही होगी।

वहीं सपा सरकार में पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें दिमागी रूप से हटा हुआ आदमी करार दिया। भाजपा अध्यक्ष ने मंच से शहर ,चुनार और अहरौरा नगरपालिका प्रत्याशियों को जिताने कि अपील जनता से किया। जनसभा के दौरान भाजपा से मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवां से विधायक सुचिस्मिता मौर्य, शहर से भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा, और जिला उपाध्यक्ष बृजभूषण सिंह सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे।

Published on: