मिर्जापुर

विंध्यवासिनी मंदिर में वीआईपी व्यवस्था पर भड़के लोग, बीजेपी विधायक ने सबके लिए खुलवाया रास्ता

Vindhyavasini mandir VIP marg BJP MLA opened the way for everyone- विंध्यवासिनी मंदिर में वीआईपी व्यवस्था करने पर विवाद शुरू हो गया। दरअसल, जिला प्रशासन ने नामी लोगों के लिए मंदिर में दर्शन की अलग व्यवस्था करवाई थी। उनके लिए मंदिर में वीआईपी मार्ग पर अलग सुविधा शुरू की गई।
2 min read
Vindhyavasini mandir
Vindhyavasini mandir

मिर्जापुर. Vindhyavasini mandir VIP marg BJP MLA opened the way for everyone. विंध्यवासिनी मंदिर में वीआईपी व्यवस्था करने पर विवाद शुरू हो गया। दरअसल, जिला प्रशासन ने नामी लोगों के लिए मंदिर में दर्शन की अलग व्यवस्था करवाई थी। उनके लिए मंदिर में वीआईपी मार्ग पर अलग सुविधा शुरू की गई। इससे आम दर्शनार्थियों को दर्शन-पूजन में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। आम दर्शनार्थियों के बजाय वीआईपी दर्शनार्थियों को तरजीह देने के नाम पर शुरू की गई व्यवस्था पर लोगों ने आपत्ति जताई। भारी विरोध के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक रत्नाकर मिश्रा ने जिला प्रशासन की ओर से आरक्षित किए गए वीआईपी मार्ग को आम जनता के लिए भी खुलवा दिया।

वीआईपी भक्तों के लिए टोकन व्यवस्था

मां विंध्यवासिनी मंदिर में दूर-दूर से लाखों की संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन और अन्य प्रतिबंधों में छूट मिलने के बाद मंदिर के बाहर आने वाले दर्शनार्थियों की संख्या में तेजी से बढ़ी है। मंदिर में बढ़ती भीड़ को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सिटी प्रभात राय ने मंदिर पर व्यवस्था संचालन करने वाली संस्था और पंडा समाज के लोगों के साथ बैठक की थी। बैठक में तय किया गया कि मंदिर के दो मार्गों में से एक को वीआईपी दर्शानार्थियों के लिए रिजर्व रखा जाएगा। वीआईपी भकतों को दर्शन में असुविधा न हो इसके लिए टोकन व्यवस्था की गई।

बीजेपी विधायक ने खुलवाया रास्ता

पहले मंदिर पर कुछ पंडो ने ही इसका विरोध किया, फिर गुप्त नवरात्र की वजह से भारी-भीड़ की वजह से आम लोगों के लिए एक मार्ग आरक्षित होने की वजह से दर्शनार्थियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक ही रास्ता होने की वजह से लोगों को आगमन और दर्शन-पूजन में परेशानी हो रही थी। भीड़ के कारण दर्शन-पूजन में देरी भी हो रही थी। मंदिर में अव्यवस्था और विवाद बढ़ता देख बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्र ने आरक्षित मार्ग को सभी के लिए खुलवा दिया।

Published on:
17 Jul 2021 04:04 pm
Also Read
View All
मिर्जापुर में 3 लोगों की मौत पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर किया पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़

Mirzapur Road Accident: टायर फटने के बाद ट्रक घर में घुसा, मिर्जापुर में सो रहे 5 लोग दबे, 3 की हुई मौत

मिर्जापुर में पति के दूसरी शादी के शक में मां ने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी खाया, मां और बेटी की मौत

‘जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मुझे गालियां पड़ रही हैं’, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लगाई फटकार

‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ, केवल सनातन को बदनाम किया जा रहा’, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर ब्रजेश पाठक