उन्नाव मामले पर भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग...
मिर्ज़ापुर. उन्नाव में लड़की के साथ दुष्कर्म मामले के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की गिरफ्तारी को लेकर मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुष्कर्म आरोप के मामले में फंसे भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकार्यओं ने सरकार और विधायक के खिलाफ जमकर नारे लगाए। जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि, आरोपों की विधायक की तत्काल गिरफ्तारी हो अन्यथा आम आदमी पार्टी प्रदेश में इन मसले को लेकर उग्र आन्दोलन करेगी। इस मुद्दे को पार्टी के सांसद इसको सांसद में भी उठाएगी। अगर पीड़ित लड़की को न्याय नहीं मिलता तो पूरी पार्टी सड़क से लेकर सांसद तक विरोध दर्ज कराएगी। बता दें कि, उन्नाव मसले पर दुष्कर्म पीड़ित लड़की की शिकायत पर अभी तक विधायक कि गिरफ्तारी न होने से सियासी तौर पर योगी सरकार बैकफुट पर नजर आती है। पीड़ित लड़की के पिता की मौत के बाद सरकार ने पूरे मामले में एस आई टी गठित कर जांच की जिम्मेदारी उसे सौप दी है। पीड़ित लड़की के पिता के हत्या के आरोप में पहले ही विधायक के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।
input- सुरेश सिंह