विविध भारत

मुंबई में बड़ा हादसा: जुहू चौपाटी पर समुद्र में पांच लड़के डूबे

रेस्क्यू टीम के मुताबिक, जहां पर ये हादसा हुआ है वहां समुद्र में गड्ढे बनते हैं जो बेहद खतरनाक हैं। लड़के इन्हीं गड्ढों में फंस गए और लहरों के तेज दबाव के कारण बाहर नहीं निकल पाए।
2 min read
juhu accident
मुंबई में बड़ा हादसा: जुहू चौपाटी पर समंदर में डूबे पांच लड़के

मुंबई। मुंबई की मशहूर जुहू चौपाटी पर एक बड़ा हादसा हो गया है। जुहू चौपाटी पर समुद्र में तैरने गए पांच बच्चों के एक समूह के चार बच्चे डूब गए हैं। डूबने वाले बच्चों की उम्र 17 साल के आसपास है। राहत और बचाव टीमें इन डूबे हुए लड़कों की तलाश में जुटी हैं।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मुंबई के जुहू तट पर गुरुवार शाम पांच लड़के तैराकी के लिए समुद्र में गए थे। तैरते तैरते वो समंदर के काफी अंदर चले गए और एक ऐसी जगह फंस गए जहां पहले से बड़ा गड्ढा बना हुआ था। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, जहां पर ये हादसा हुआ है वहां समुद्र में गड्ढे बनते हैं जो बेहद खतरनाक हैं। लड़के इन्हीं गड्ढों में फंस गए और लहरों के तेज दबाव के कारण बाहर नहीं निकल पाए। पांच लड़कों में से एक को बचा लिया गया जबकि एक की लाश बरामद हुई है। बाकी तीन लड़कों का अभी कोई पता नहीं चल सका है। जिन लड़कों के डूबने की आंशका है उनकी पहचान फरदीन, फैसल शेख और नजीर गाजी के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि पांचों मुंबई के उपनगर अंधेरी के रहने वाले हैं।

अशांत था समुद्र

मुंबई के जोन नाइन के पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे जब लड़के समुद्र में तैरने के लिए गए थे तब समुद्र अशांत था और ऊंची लहरें उठ रही थीं। उन्होंने बताया कि डूबने वाले लड़कों में से एक वसीम खान को बचा लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। उनकी तलाश के लिए हेलीकॉप्टर भी लगाए गए हैं।

बचाव में शामिल होगी नौ सेना

गुरुवार आधी रात तक लड़कों की तलाश में जुहू बीच पर ऑपरेशन चला था लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। नौसेना के तट रक्षक शुक्रवार सुबह से खोज अभियान में शामिल होंगे। मुंबई पुलिस ने नौ सेना से मदद मांगी थी। नौसेना से मिली जानकारी में बताया गया है कि बचाव के लिए सीकिंग 42 सी हेलीकॉप्टर और गोताखोर तैनात किए गए हैं। हालांकि नौसेना ने यह भी कहा लड़के जहां डूबे हैं वहां पॉलिथीन का कचरा बहुत है जिसकी वजह से बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।

Updated on:
06 Jul 2018 09:11 am
Published on:
06 Jul 2018 08:03 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video