विविध भारत

CAA के समर्थन में उतरा 1100 बुद्धिजीवियों का धड़ा, सरकार और संसद को दी बधाई

Citizenship Amendment Act के समर्थन में बुद्धिजीवियों का एक धड़ा कानून के समर्थन में उतरे बुद्धिजीवियों की संख्या 1100 से भी अधिक CAA के समर्थन में बयान जारी कर इसे अल्पसंख्यकों के पक्ष में बताया
2 min read
a.png
,,

नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच बुद्धिजीवियों का एक धड़ा CAA के समर्थन में आ गया है। कानून के समर्थन में उतरे बुद्धिजीवियों की संख्या 1100 से भी अधिक बताई जा रही है।

इन बुद्धिजीवियों ने सीएए के समर्थन में एक बयान जारी कर इसे अल्पसंख्यकों के पक्ष में बताया है।

आपको बता दें कि इन बुद्धिजीवियों में इनमें शिक्षाविद, रिसर्च स्कॉलर्स और वैज्ञानिकों के अलावा भारतीय व विदेशी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एम्स, आईआईएमएस और आईआईटी के वैज्ञानिक शामिल हैं।

बुद्धिजीवियों की ओर से जारी बयान में नागरिकता संशोधन कानून के लिए सरकार और भारतीय संसद को बधाई दी गई है।

उन्होंने बयान में कहा है कि सीएए के माध्यम से सरकार और संसद दुनिया भर में उपेक्षित और उत्पीड़न का शिकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए आगे आई है।

इस दौरान उन्होंने 1950 में पंडित नेहरू और लियाकत अली के बीच हुए समझौते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते को असफल होने के बाद से ही पाकिस्तान और बांग्लादेश के धार्मिक अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग उठती रही है।

इसके साथ ही बुद्धिजीवियों ने CAA को पूरी तरह भारत के सेक्युलर संविधान के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून भारत की नागरिकता चाहने वाले किसी भी देश के शख्स के आड़े नहीं आता।

कौन-कौन लोग हैं शामिल

Updated on:
22 Dec 2019 12:06 pm
Published on:
22 Dec 2019 07:50 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video