देश में 24 घंटे में आए 14 हजार नए कोरोना वायरस के नए केस 150 लोगों की मौत
नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14 हजार नए केस देखने को मिले हैं। वहीं मौत 150 लोगों की मौत हो चुकी है। https://covidindia.org/ की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को रात 9 बजकर 50 मिनट पर देश में कोरोना के कुल केसों मामलों की संख्या 1,04,73,626 हो चुकी है। जबकि इनमें 1,01,01,401 से ज्यादा लोग रिकवर भी हो चुके हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किस तरह के आंकड़े सामने आए हैं।
भारत में कोरोना वायरस केसों की स्थिति
- देश में कोरोना वायरस के कुल केसों की संख्या हुई 1,04,73,626।
- ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना के कुल नए केसों में इजाफा 14,041।
- देश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 2,19,735।
- देश में कोरोना से कुल रिकवर होने वालों की संख्या 1,01,01,401।
- देश में कोरोना से कुल रिकवर होने वालों की संख्या में इजाफा 17,928।
- देश में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 1,52,489।
- देश में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा 151।
- देश में कोरोना वायरस के होने वाले परिक्षण की कुल संख्या 18,17,55,831।
- देश में कोरोना वायरस के होने वाले परिक्षण की संख्या में इजाफा 6,59,209।