विविध भारत

PUBG खेलते हुए 16 साल के लड़के की मौत का कारण क्या रहा? आप भी जान लीजिए

-किसी चीज की लत कितनी बुरी हो सकती है। इसका ताजा उदाहरण आंध्र प्रदेश ( Andra Pradesh ) से सामने आया है। -यहां एक 16 साल के लड़के की पबजी ( Pubg Died ) खेलने के चक्कर में जान चली गई। -वेस्ट गोदावरी ज़िले में तिरुमला मंडल के एक गांव में 12वीं में ( 12th Student Died ) पढ़ने वाला एक छात्र लॉकडाउन ( Lockdown ) में घर पर ही रहता था। -इसी दौरान लड़के को पबजी खेलने ( Pubg Play Online ) की ऐसी लत लगी कि उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2020, 5:48 PM IST
16 year old teenager playing pubg game without eating food died
PUBG खेलते हुए 16 साल के लड़के की मौत का कारण क्या रहा? आप भी जान लीजिए

नई दिल्ली।
किसी चीज की लत कितनी बुरी हो सकती है। इसका ताजा उदाहरण आंध्र प्रदेश ( Andra Pradesh ) से सामने आया है। यहां एक 16 साल के लड़के की पबजी ( Pubg Died ) खेलने के चक्कर में जान चली गई। रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट गोदावरी ज़िले में तिरुमला मंडल के एक गांव में 12वीं में ( 12th Student Died ) पढ़ने वाला एक छात्र लॉकडाउन ( Lockdown ) में घर पर ही रहता था। इसी दौरान लड़के को पबजी खेलने ( Pubg Play Online ) की ऐसी लत लगी कि उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया। हैरानी की बात है लड़के ने कई दिनों तक पानी तक नहीं पिया, नतीजा उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जहां उसने दम तोड़ दिया।

लॉकडाउन में लगी लत
जानकारी के अनुसार लगातार कई दिनों तक पबजी खेलने की वजह से लड़के की मौत हो गई। दरअसल, लॉकडाउन के कारण स्कूल—कॉलेज बंद पड़े हैं। इस कारण यह लड़का घर पर लगातार पबजी गेम खेलता था। गेम के चक्कर में लड़का सब कुछ भूल गया। खाना-पीना छोड़ बस पूरे दिन गेम में ही लगा रहता है।

अस्पताल में तोड़ा दम
रिपोर्ट के अनुसार, लगातार गेम खेलने और खाना नहीं खाने की वजह से लड़के की तबियत काफी खराब हो गई और उसे डीहाइड्रेशन हो गया। परिवार वालों ने तुरंत ही इलुरू स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके है। जनवरी माह में पुणे में एक 25 वर्षीय युवक की लगातार गेम खेलने की वजह से मौत हो गई थी। युवक ने इस बात की शिकायत की थी कि वह अपना दांया हाथ और पैर हिला नहीं पा रहा है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ