विविध भारत

जेट एयरवेज की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, 2 की हुई गिरफ्तारी

फ्लाइट के बाथरूम में धमकी भरा पत्रा मिलने से मच गया था हड़कंप, प्लेन को पीओके में उतारने की लिखी थी बात
2 min read
Oct 30, 2017
jet airways

अहमदाबाद: सोमवार को मुंबई से दिल्ली से जा रही जेट एयरवेज की एक फ्लाइट संख्या 9W339 में चिट्ठी मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, इस चिट्ठी में प्लेन को हाईजेक करने की धमकी दी गई थी। चिट्ठी में प्लेन को पीओके में उतारने की बात लिखी थी। आनन-फानन में पायलट ने एयर ट्रैफिंक कंट्रोल को इस बात की सूचना दी। इसके बाद फ्लाइट के रूट को डायवर्ट किया गया और फ्लाइट की लैंडिंग अहमदाबाद में की गई। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आईबी ने जांच की शुरू
बताया जा रहा है कि ये चिट्ठी फ्लाइट में मौजूद किसी यात्री ने ही लिखी थी। ये प्लेन आधीरात को मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। सीआईएसएफ, आईबी समेत कई जांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में मौजूद बिरजू नाम के एक यात्री ने ये चिट्ठी लिखकर टॉयलेट में रखी थी। इसमें लिखा था कि अपहरणकर्ताओं ने विमान को अपने घेरे में ले लिया है और दिल्ली में इसे नहीं उतरना चाहिए। इस विमान को सीधे पाक अधिकृत कश्मीर ले जाना चाहिए।

सभी यात्री सुरक्षित
फिलाहल जेट एयरवेज की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि विमान बिना किसी दुर्घटना के अहमदाबाद में सुरक्षित लैंड कर चुका है। विमान में मौजूद सात क्रू मेंबर्स और 115 यात्री सभी सुरक्षित हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कार्रवाई की कही बात
वहीं इस पूरे मामले पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ए गजपति राजू ने कहा है कि धमकी भरा पत्र रखने वाले की पहचान कर ली गई है। आरोपी का नाम बिरजू है और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने विमानन कंपनियों को सलाह दी है कि आरोपी यात्री का नाम नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाए। साथ ही आरोपी के खिलाफ अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाए।

Published on:
30 Oct 2017 01:45 pm