विविध भारत

Delhi Metro के 20 कर्मचारी कोरोना टेस्ट में पाए गए पॉजिटिव,  DMRC ने उठाए एहतियाती कदम

कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर मेट्रो प्रबंधन पहले से ही अलर्ट मोड में है। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही हम शुरू कर देंगे मेट्रो का परिचलन।

2 min read
सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही हम शुरू कर देंगे मेट्रो का परिचलन।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी का कहर देश भर में जारी है। इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ( DMRC ) के 20 कर्मचारी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। मेट्रो प्रबंधन ( Metro Management ) ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है।

दिल्ली मेट्रों ने कोरोना वायरस ( coronavirus ) से आंशिक रूप से प्रभावित कर्मचारियों को स्वस्थ होने तक ड्यूटी से हटा दिया है। इसके अलावा अधिकारियों ने कहा कि वे बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इस बात को लेकर मेट्रो प्रबंधन पहले से ही अलर्ट मोड ( Alert Mode ) में है।

मेट्रो ने अपने बयान कहा है कि मेट्रो प्रबंधन अपने कर्मचारियों के सुख- दुख में उनके साथ है। इतना ही नहीं मेट्रो ने दिल्ली एनसीआर ( Delhi NCR ) के लोगों को इस बात का भी भरोसा दिया है कि सरकार की अनुमति मिलते ही मेट्रो परिचालन फिर से शुरू करने के लिए हम तैयार हैं। मेट्रो संचालन की अनुमति मिलते ही हम लोगों को पहले की तरह बेहतर सेवा मुहैया कराएंगे।

दिल्ली मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों ने बता कि मेट्रो संचालन बंद होने के बावजूद कुछ कर्मचारी 18 मई से मेट्रों के कुछ सेवाओं का संचालन का काम होने की वजह से काम पर आ रहे हैं। यह सेवा लॉकडाउन ( Lockdown ) के चौथे चरण में शुरू हुई थी। इस चरण में परिवहन के कुछ साधनों को दिल्ली-एनसीआर में काम करने की अनुमति दी गई थी।

DMRC ने स्पष्ट किया है कि संक्रमित अधिकारियों में से कोई भी गंभीर नहीं था और उनमें से अधिकांश ठीक हो गए थे।

इससे पहले दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) में तैनात सीआईएसएफ ( CISF ) के 5 जवान 12 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 9 मई को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 13 कर्मी कोविड-19 ( Covid-19 ) संक्रमित मिले थे। इनमें से ज्यादातर दिल्ली मेट्रो ( Delhi Metro ) के सुरक्षा कार्यों से जुड़े हुए थे। इस जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों के मेट्रो में तैनात 31 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हें।

Updated on:
05 Jun 2020 01:07 pm
Published on:
05 Jun 2020 11:32 am
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश