विविध भारत

केरल में बारिश से अब तक 20 लोगों की मौत, इडुक्की बांध का द्वार खुला

केरल के इडुक्की जिले में बारिश से सर्वाधिक 10 लोगों की मौत हुई, जिनमें से पांच एक ही परिवार के सदस्य थे।
2 min read
Aug 09, 2018
 Kerala
केरल में बारिश से 20 लोगों की मौत, इडुक्की बांध का द्वार खुला

तिरुवनंतपुरम। केरल में भारी बारिश के कारण इससे संबंधित घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई। इडुक्की जिले में बारिश से सर्वाधिक 10 लोगों की मौत हुई, जिनमें से पांच एक ही परिवार के सदस्य थे। अन्य पांच पीड़ित मलप्पुरम जिले से थे, जो चलियार नदी में बह गए। इडुक्की के विद्युत मंत्री एम.एम मणि ने कहा, "बहुत बुरा हुआ। मैंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और गुरुवार सुबह इदामालय बांध के द्वार खोल दिए गए। हम इडुक्की बांध का भी एक द्वार खोलेंगे। इससे पहले इडुक्की बांध के द्वारा 1992 में खोले गए थे। मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने स्थिति का आकलन करने के लिए एक आपात बैठक बुलाई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बदली छाई रहेगी और कई जिलों में सामान्य बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की वजह से बदली का असर दिखाई दे रहा है। इस सप्ताह के अंत तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Published on:
09 Aug 2018 12:57 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर