
नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के हौज खास इलाके में 22 रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। इन रेस्टोरेंट पर पर्यावरण प्रदूषण संबधी नियमों की अनदेखी करने का आरोप है। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (डीपीसीसी) के आदेश के बाद ये कदम उठाया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि कार्रवाई करने पहुंची टीम में जिला प्रशासन व एक्साइज विभाग के अधिकारियों के अलावा डीपीसीसी के अधिकारी शामिल थे. उन्होंने दुकानों पर ताला लगाकर नोटिस चस्पा कर दिया।#Delhi: At least 22 restaurants in #HauzKhas sealed for violation following Delhi Pollution Control Committee's order. pic.twitter.com/aU93zr14Js— ANI (@ANI) 23 September 2017
सर्वे में हुआ खुलासा
डीपीसीसी की ओर से किए गए सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ था कि यहां पर चल रहे 22 प्रतिष्ठानों में पर्यावरण व सुरक्षा संबंधी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। डीपीसीसी ने जिला प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली स्थित हौज खास के एसडीएम, दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट और दिल्ली पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इससे पहले भी प्रशासन ने इलाके में की दुनानों को चेतावनी जारी कर चुका है।
इलाके में काटी गई बिजली
दिल्ली जल बोर्ड और बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस राजधानी को तत्काल प्रभाव से इन इकाइयों को पानी और बिजली की आपूर्ति काटने के भी निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि निर्देश के तत्काल बाद ही इलाके की बिजली कटौती कर दी गई है।कोर्ट में मामले की चल रही सुनवाईअधिकारियों का कहना है कि मामला कोर्ट में पहुंचने के बावजूद रेस्टोरेंट के मालिकों ने पर्यावरण को लेकर बने नियमों की अनदेखी की। इस वजह से बड़े स्तर पर रेस्टोरेंट्स को सील करने की कार्रवाई की गई। माना जा रहा है डीपीसीससी के आदेश के चलते आने वाले समय में दिल्ली के अन्य रेस्टोरेंट्स पर भी गाज गिर सकती है। बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह का कोई आदेश दिया गया हो।