विविध भारत

कर्नाटक में ऑक्सीजन की कमी से 23 की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

सोमवार को कर्नाटक के चामराजनगर जिले के चामराजनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति में रुकावट के कारण 23 कोविड मरीजों की दुखद मौत हो गई। जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
2 min read
May 03, 2021
corona_case_karnataka.png
23 dead due to lack of oxygen in Karnataka, the government ordered an inquiry

बेंगलुरु। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते संकट के बीच कई राज्यों के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड्स के कमी से हाहाकार मचा है। देशभर के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इसी कड़ी में सोमवार को कर्नाटक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 23 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को चामराजनगर जिले के चामराजनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति में रुकावट के कारण 23 कोविड मरीजों की दुखद मौत हो गई। अब कर्नाटक सरकार ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

राजस्व निक्षेप में प्रमुख सचिव एन मंजुनाथ प्रसाद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिवयोगी कालसाद, जो कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के प्रबंध निदेशक भी हैं, को इस घटना की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस घटना को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए, प्रसाद, जो कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य सचिव भी हैं, ने कालसाद को तीन दिनों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को सीआईएमएस में ऑक्सीजन की कमी के करण 23 मरीजों की मौत हो गई।

कर्नाटक में अब तक 16 लाख से अधिक संक्रमित

सीआईएमएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'जब मध्य रात्रि 12 बजे से 2 बजे के बीच ऑक्सीजन की आपूर्ति में गिरावट के कारण मौतों की सूचना दी गई, तब कम से कम 144 मरीजों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा था।'

सीआईएमएस के निदेशक डी.एम. संजीव ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर और ऑक्सीजन के उच्च प्रवाह की जरूरत वाले 23 मरीजों की मौत हो गई है। बता दें कि जिले में महामारी के कुल 11,928 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। रविवार 167 नए मामले सामने आए।

वहीं यदि पूरे राज्य की बात करें तो कर्नाटक में अब तक 16,01,865 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 16,011 लोगों की मौत हो चुकी है।

Published on:
03 May 2021 10:42 pm
Also Read
View All
Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश

Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ