20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटा उदेपुर में बोडेली के पास ट्रेन की चपेट में आने से मां-पुत्र की मौत

छोटा उदेपुर. जिले में बोडेली के पास खेत में टिफिन देने जाते समय नर्मदा कैनाल रेलवे ब्रिज पर मंगलवार दोपहर में ट्रेन की चपेट में आने से मां और पुत्र की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
less than 1 minute read
Google source verification
Mother and Son Killed After Being Struck by a Train Near Bodeli in Chhota Udepur

बोडेली के पास नर्मदा कैनाल रेलवे ब्रिज पर ट्रेन की चपेट में आने से मां-पुत्र की मौत के बाद मौके पर एकत्र लोग।

छोटा उदेपुर. जिले में बोडेली के पास खेत में टिफिन देने जाते समय नर्मदा कैनाल रेलवे ब्रिज पर मंगलवार दोपहर में ट्रेन की चपेट में आने से मां और पुत्र की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार, बोडेली के पास नर्मदा कैनाल रेलवे ब्रिज से गुजर रही मां और पुत्र ट्रेन चपेट में आ गए। रेलवे लाइन पर ट्रेन आने के कारण उसकी टक्कर से मौके पर ही मां-पुत्र की मौत हो गई। कुछ ही पलों में हुई इस घटना के बाद आसपास के इलाके में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान 65 साल की मां गंजीबेन गणपत बारिया और 32 साल के पुत्र परेश बारिया के तौर पर हुई। वे पुराने बोडेली के जैन फलिया के रहने वाले थे। मां और पुत्र दोपहर में अपने परिवार के सदस्यों को टिफिन देने के लिए खेत पर जाने के लिए निकले थे। रास्ता छोटा होने की वजह से वे नर्मदा नहर के रेलवे पुल से पैदल चलकर रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी एक ट्रेन ने दोनों को टक्कर मार दी।

एक साथ दो की मौत से परिजनों में शोक

हादसे में परिवार के दो सदस्यों की एक साथ मौत होने की सूचना मिलने पर परिजनों और पुराने बोडेली के जैन फलिया समेत पूरे गांव में शोक व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। रेलवे पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।