20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कच्छ के मुंद्रा में कथित अवैध संबंधों के शक में हमला, दो की मौत

जामनगर. कच्छ जिले के मुंद्रा शहर की सूर्यानगर सोसाइटी में सोमवार शाम को कथित अवैध संबंधों के शक में हमले में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मुंद्रा के सहायक पुलिस अधीक्षक गौतम विवेकानंद के अनुसार, मृतकों की पहचान जयराज सरवैया और प्रकाश सुथार के रूप में हुई, गंभीर रूप से घायल शंकर गढ़वी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
Attack in Mundra, Kutch, over Suspected Illicit Affair; Two Dead

सहायक पुलिस अधीक्षक गौतम विवेकानंद।

जामनगर. कच्छ जिले के मुंद्रा शहर की सूर्यानगर सोसाइटी में सोमवार शाम को कथित अवैध संबंधों के शक में हमले में दो लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों के बीच हिंसक झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मुंद्रा के सहायक पुलिस अधीक्षक गौतम विवेकानंद के अनुसार, मृतकों की पहचान जयराज सरवैया और प्रकाश सुथार के रूप में हुई, गंभीर रूप से घायल शंकर गढ़वी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आदिपुर निवासी शंकर गढ़वी अपने मित्र प्रकाश सुथार के साथ मुंद्रा आया था। शंकर की पत्नी और मुंद्रा निवासी जयराज सरवैया के बीच कथित संबंध होने के संदेह को लेकर विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जिसने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया।
इस दौरान चाकू से एक-दूसरे पर हमले किए गए। हमले में शंकर, उसके मित्र प्रकाश और जयराज गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान प्रकाश और जयराज की मौत हो गई। दूसरी ओर, शंकर की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मुंद्रा निवासी जयराज सब्जी का व्यापार करता था। वहीं, जयराज के वाहन चलाने का काम आदिपुर निवासी शंकर उर्फ विजय करता था। शंकर को पत्नी और जयराज के बीच कथित अवैध संबंध होने का संदेह था।
इस बात को लेकर दंपती के बीच मतभेद बढ़ गए थे। पारिवारिक विवाद के चलते शंकर करीब 6 महीनों से पत्नी से अलग रह रहा था और आदिपुर चला गया था। उसकी पत्नी मुंद्रा की सूर्यानगर सोसाइटी में अकेली रहती थी। इसी पृष्ठभूमि में शंकर और जयराज के बीच विवाद होने की बात सामने आई।