20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gandhinagar Accident: गरबा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, 3 दोस्तों की मौत

Gandhinagar Car Accident: गांधीनगर के अडालज रोड पर गरबा खेलकर अहमदाबाद लौट रहे चार दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवती ने दम तोड़ दिया।
2 min read
Google source verification
Gandhinagar Car Accident

क्षतिग्रस्त कार। फोटो- पत्रिका

Car Accident: गांधीनगर में दशहरे के दिन गरबा खेलकर लौट रहे चार दोस्तों की कार हादसे का शिकार हो गई। अडालज रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवती ने दम तोड़ दिया। चौथे युवक की हालत गंभीर है। हादसा अडालज रोड पर महाराजा होटल के पास हुआ।

अहमदाबाद लौट रहे थे चारों

पुलिस के अनुसार कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थे। चारों गांधीनगर में गरबा खेलने के बाद अहमदाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकराई और पलटकर सड़क पर जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास से गुजर रहे लोग मदद के लिए पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

अस्पताल में युवती की मौत

गंभीर रूप से घायल युवक और युवती को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन युवती को बचाया नहीं जा सका। उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। चौथे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर उसकी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अस्पताल में दम तोड़ने वाली युवती की पहचान आस्था (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से राजकोट की रहने वाली थी और अहमदाबाद में छात्रावास में रहकर एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। हादसे में जान गंवाने वाले अन्य दो लोगों की पहचान अभी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग