विविध भारत

24 घंटे में सामने आए कोरोना के 27,071 नए मामले, 396 लोगों की मौत

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 98,84,100। 3,52,586 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Dec 2020, 11:08 AM IST
coronavirus
कोरोना रफ्तार में कमी से लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण का कहर जारी है। हालांकि अब पहले की तुलना में कोरोना संक्रमण के नए मामले औसतन कम आ रहे हैं। इसके बावजूद पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 27,071 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 98,84,100 हो गई है।

इलाज के बाद 30,695 लोग घर लौटे

हेल्थ मिनिस्ट्री की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 336 लोगों ने दम तोड़ दिया। ताजा आंकड़ों के साथ अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,43,355 हो गया है। इसके अलावा वर्तमान में देश के अलग—अलग अस्पतालों में कोरोना के एक्टिव 3,52,586 मरीज इलाज करा रहे हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 30,695 लोग इलाज के बाद घर लौट चुके हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 93,88,159 हो गई है।

आपको बता दें कि कोरोना ग्राफ पिछले कुछ दिनों से नीचे जाता दिखाई दे रहा है। कोरोना की रफ्तार में आई कमी से लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन कोरोना महामारी का संकट अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है।

Updated on:
14 Dec 2020, 11:08 AM IST
Published on: