विविध भारत

मुंबई में लगातार कई हादसे, 3 मकान गिरने से 2 की मौत और 2 घायल

मुंबई में मकानों के हिस्सों के गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे, घटना के बाद संबंधित इलाकों में दहशत का माहौल

1 minute read
uio_1.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मकानों के हिस्सों के गिरने की तीन अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद से संबंधित इलाकों में दहशत का माहौल है। बीएमसी डिजास्टर कंट्रोल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि इन हादसों में मारे गए लोगों में एक 70 साल की महिला और उसकी 12 साल की पोती शामिल हैं। आपको बता दें कि देश में मानसून सक्रिय होने के बाद से मुंबई लंबे समय तक बारिश की चपेट में रही है। यहां तक कि बारिश के चलते शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। यही नहीं मुंबई के निचले इलाके तो लगभग डूब गए थे।

भारी बारिश के चलते मुंबई में मकान गिरने से लेकर बिजली पॉल गिरने और यातायात की गंभीर समस्याएं सामने आई थी। अब जबकि बारिश में कमी आई है, बावजूद इसके मुंबई मकान गिरने जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उधर, विशेषज्ञों की मानें तो बारिश के बाद कड़ी धूप निकलने के बाद मकान व इमारतें गिरने की घटनाएं अपेक्षाकृत ज्यादा देखने को मिलते हैं। जिसका प्रमुख कारण गीली मिट्टी में धूप लगने से मिट्टी का फूलना व भुरभुरा होना है।

वहीं, गुरुवार को भायकला में तीन मंजिला मिश्रा बिल्डिंग के गिरने से मौत के मुंह में समाने वाली नूर कुरैशी और आलिया कुरैशी हैं। इन दोनों को घटना के बाद जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इन्हें मृत लाया बताया। इसी तरह की घटनाएं देवनार और चेम्बूर में भी हुईं। चेम्बूर में 54 साल की तुलसाबाई अम्बहोरे को गम्भीर चोट लगी है। गेवनार के गौतम नगर में हुई घटना में एक महिला घायल हुई है, जिसे शताब्दी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

Updated on:
27 Aug 2020 10:41 pm
Published on:
27 Aug 2020 09:36 pm