विविध भारत

ऑपरेशन ऑलआउट: हंदवाड़ा में मारे गए लश्कर के 3 आतंकी, डीजीपी ने कहा- शानदार काम

सेना और राज्य पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में मारे गए लश्कर के 3 आतंकी, इलाके में छिपे होने की मिली थी जानकारी
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2017, 11:15 AM IST
Handwara encounter
Handwara encounter

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों के द्वारा आतंकियों के खात्मे का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार तड़के उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सेना और पुलिस के ज्वॉइंट ऑपरेशन में 3 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी लश्कर के हैं। इस एनकाउंटर के बाद से सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि सेना ने ये कार्रवाई मिशन ऑलआउट के तहत की है। सेना को ये सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी इस इलाके में छिपे हुए हैं, जिसके आधार पर सेना को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।

डीजीपी एसपी वैद ने जताई खुशी
लश्कर के तीन आतंकियों का खात्मा ऑपरेशन ऑलआउट के तहत किया गया है। ये ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने मिलकर किया। इस मुठभेड़े के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, 'उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा के मगम इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर के तीन आतंकियों को मार गिराया है। शानदार काम।'

आतंकियों के पास सिर्फ 2 ही रास्ते
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले काफी समय से सेना ने आतंकियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन ऑलआउट चलाया हुआ है। इस ऑपरेशन के बाद अब भटके हुए परिवारों ने अपने बेटों से घर लौटने की अपील कर रहे हैं। सेना ने यहां आतंकियों के लिए दो ही रास्ते छोड़े हैं या तो वह सरेंडर कर दें या फिर मरने के लिए तैयार हो जाएं।

इस साल मारे जा चुके हैं 190 आतंकी
इसी अभियान के तहत इस साल में अभी तक 190 आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने इस बात की जानकारी दी थी। इनमें ज्यादातर लश्कर और इंडियन मुजाहिद्दीन के आंतकी है। वहीं इस कार्रवाई से कुछ भटके हुए नौजवान मुख्यधारा में वापस भी लौटे हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के फुटबॉलर माजिद ने सेना के समक्ष सरेंडर किया था, जिसने लश्कर ए तैयबा को ज्वॉइन कर लिया था।

Updated on:
21 Nov 2017, 11:15 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Police Transfer: सूरजपुर में 8 टीआई, 2 एसआई व 8 एएसआई समेत 73 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, जानें कौन कहां से कहां गया

Ambikapur News: सीएम का सरगुजा दौरा स्थगित, अर्नब चक्रवात बना रोड़ा! अब वर्चुअल जुड़ेंगे, समाज ने शहर में निकाली रैली

School Holiday: सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिले के सभी स्कूलों में कल छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ambikapur Road: सीएम आने वाले हैं तो रातों रात बना दी सडक़, कांग्रेसी नेता बोले- जला मोबिल डालकर कराया डामरीकरण

Liquor Ban: अब कुंवरपुर में भी होगी शराबबंदी! महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कहा- दारू पीने-पिलाने और बनाने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना