विविध भारत

फेस्टिवल सीजन में 327 गाडिय़ां फुल, जरूरत होने पर चलाई जाएंगी नई ट्रेन

Highlights. रेलवे मंत्रालय जरूरत के अनुसार प्रतिदिन नई ट्रेन शुरू कर रहा दिवाली नजदीक है और इसको देखते हुए बाजारों में रौनक लौटती दिख रही फेस्टिवल सीजन के दौरान रेलवे ने 436 फेस्टिवल ट्रेन भी चलाई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2020, 9:46 AM IST
train.jpg

नई दिल्ली.

फेस्टिवल सीजन के चलते स्पेशल ट्रेनों में यात्री भार बढ़ रहा है। इसके चलते वर्तमान में 327 ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। ऐसे में रेलवे मंत्रालय जरूरत के अनुसार प्रतिदिन नई ट्रेन शुरू कर रहा है। जबकि नियमित ट्रेन चलाने की रेलवे की तैयारी पूरी है, लेकिन कोरोना महामारी की अनिश्चितता के चलते इसकी तय तारीख नहीं बताई जा रही है।

दिवाली नजदीक है और इसको देखते हुए बाजारों में रौनक लौटती दिख रही है। साथ ही फेस्टिवल मनाने के लिए लोगों ने अपने शहरों-गांवों की ओर जाना शुरू कर दिया है। इसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढऩे लगी है

हालांकि अभी भी यात्री भार पर्याप्त नहीं हो सका है। फेस्टिवल सीजन के दौरान रेलवे ने 436 फेस्टिवल ट्रेन भी चलाई है। इसके अलावा 736 स्पेशल ट्रेन भी चल रही है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि इन सभी ट्रेनों में पिछले एक सप्ताह में यात्री भार 92.59 फीसदी तक पहुंचा चुका है। इनमें से 327 ट्रेन फुल हो चुकी है, जिनमें वेटिंग के हालात हैं। वेटिंग लिस्ट का पैटर्न देखकर आगे ट्रेन चलाने की योजना बना रहे हैं। जहां कुछ दिनों के लिए वेटिंग है, वहां कुछ दिनों के लिए क्लोन ट्रेन चलाई जा रही है। फेस्टिवल के लिए यात्रियों की भीड़ है तो फेस्टिवल ट्रेन चला रहे हैं।

अनारक्षित ट्रेन नहीं

बोर्ड अध्यक्ष यादव ने साफ कर दिया है कि कोरोना काल के चलते अनारक्षित ट्रेन नहीं चलेंगी। यात्रियों को कंफर्म टिकट होने पर ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेलवे की जल्द नियमित ट्रेन चलाने की तैयारी है, लेकिन कोरोना की अनिश्चितता के चलते तय तारीख बताना मुश्किल है। स्पेशल ट्रेनों में किराया 2015 के निर्णय अनुसार लिया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
विरासत और आधुनिक सुविधाओं का संगम बना वडनगर रेलवे स्टेशन, तारंगाहिल-अंबाजी-आबू रोड के बीच 117 किमी लंबी रेल लाइन पर तेजी से चल रहा निर्माण

वडोदरा में भक्ति भाव से मनाया खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को आज देंगे अर्घ्य

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Ambikapur News: जेल अधीक्षक के बंगले के पीछे तालाब में मिला कृषि विभाग के लिपिक का शव, पहुंचे एएसपी

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ