विविध भारत

अहमदाबाद में मिले 334 ‘सुपर स्प्रेडर’, प्रशासन ने दूध और सब्जी की दुकानों को भी किया बंद

Highlight - सुपर स्प्रेडर ( Super Spreader ) वो लोग होते हैं, जो दूसरे लोगों को बहुत जल्दी कोरोना संक्रमित कर सकते हैं - प्रशासन ने एहतियातन 15 मई तक किराना एवं सब्जी की दुकानों को बंद करने का दिया आदेश
2 min read
• •
Updated: 10 May 2020, 9:34 PM IST
334 super spraider found in ahmedabad
प्रशासन ने 15 मई तक किराना और सब्जी की दुकानें बंद करने का दिया आदेश

अहमदाबाद।कोरोना वायरस ( coronavirus ) से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक गुजरात भी है। अब इसी राज्य के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस के 334 'सुपर स्प्रेडर' मिले हैं। आपको बता दें कि 'सुपर स्प्रेडर' उन लोगों को कहा जाता है जो बड़ी संख्या में दूसरे लोगों को कोरोना संक्रमित कर सकते हैं। अहमदाबाद में इस घटना के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया है। प्रशासन ने एहतियातन 15 मई तक किराना एवं सब्जी की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है।

सब्जी विक्रेता या फिर दूध की दुकानों के मालिक हो सकते हैं 'सुपर स्प्रेडर'

अधिकारियों ने बताया है कि 'सुपर-स्प्रेडर’ संक्रामक रोग वाहक हैं जो बड़ी संख्या में दूसरे लोगों कोरोना संक्रमित कर सकते हैं। अधिकारियों को आशंका है कि ये लोग सब्जी विक्रेता या फिर किराना एवं दूध की दुकानों के मालिक हो सकते हैं। इसके अलावा पेट्रोल पंप सहायक अथवा कूड़ा इकट्ठा करने वालों पर भी संदेह है। ऐसे लोग अपने काम के चलते जोखिम के वाहक होते हैं जिससे वह खुद संक्रमित होते हैं और दूसरों को भी संक्रमित करते हैं।

अहमदाबाद में 14000 लोग ऐसे, जिनसे फैल सकता है कोरोना का संक्रमण

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में करीब 14000 ऐसे लोग हैं, जिनसे संक्रमण का अधिक जोखिम है और अगले तीन दिन में उन सबकी जांच कराने का निर्णय लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार का अभियान शहर के उप नगरीय इलाके एवं देहात क्षेत्र में भी चलाया जा रहा है।

अहमदाबाद कोरोना का बन चुका है गढ़

आपको बता दें कि गुजरात में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 7796 तक पहुंच गया है। वहीं 472 लोग अभी तक कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं। इनमें से अकेले अहमदाबाद में 5540 मामले सामने आये हैं और 363 लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated on:
10 May 2020, 9:34 PM IST
Published on: