विविध भारत

जम्मू कश्मीर: 7 पर्यटकों की मौत, चट्टान गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा

जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त है।

2 min read
जम्मू कश्मीर: 4 पर्यटकों की मौत, चट्टान गिरने से हुआ हादसा

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में 7 पर्यटकों की मौत हो गई । चट्टान गिरने से पर्यटकों की मौत हुई। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल वैष्णो देवी की यात्रा पर लोग जा रहे थे। रियासी के पास वॉटरफॉल में लोग स्नान कर रहे थे। इसी दौरान जमीन ऊपर से खिसक गई। जिसमें दबने से 4 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना और पुलिस के जवान रेस्क्यू ऑपरेशान में जुटे हुए हैं। हालांकि अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि ये पर्यटक कहां के रहने वाले थे।

अमरनाथ यात्रा में अभी तक 14 की मौत

गौरतलब है कि 4 जुलाई को जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के रास्ते में चट्टान खिसकने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। गांदरबल जिले में बालटाल वाले अमरनाथ के रास्ते पर पहाड़ से चट्टान खिसककर रेलपथरी और बरारी मार्ग पर आ गिरी। जिसमें चार पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । ये सभी लोग अमरनाथ यात्री थे। अभी तक इस यात्रा में 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम खराब के चलते अमरनाथ यात्रा रुकी

गौरतलब है कि मौसम खराब के चलते अमरनाथ यात्रा रुक रुक कर चल रही है। जम्मू बेस शिविर से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा पिछले कई दिनों से लगातार स्थगित की जा रही है। तीर्थयात्रियों ने इस बारे में कहा कि उन्हें अधिकारियों की तरफ से ये सूचना मिली है कि इसके पीछे का कारण खराब मौसम है। तीर्थयात्रियों ने अपनी मायूसी जताते हुए कहा कि वे 3-4 दिनों से आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उन्हें अभी तक टिकट जारी नहीं किया गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने मौसम साफ होने तक रुकने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

अमरनाथ यात्रा से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो उठानी पड़ सकती है मुसीबत

Published on:
15 Jul 2018 05:14 pm
Also Read
View All
Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश