विविध भारत

Coronavirus के रोगियों के लिए दिल्ली में नए 411 आईसीयू बेड तैयार किए

Highlights मास्क या फेस कवर न पहनने पर जुर्माना दो हजार रुपये कर दिया है। दिल्ली में शादी समारोह में 50 मेहमानों को अनुमति दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2020, 6:53 PM IST
coronavirus in Delhi
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले।

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आदेश के बाद बीते 5 दिनों में राज्य और केंद्र सरकारों के अस्पतालों में कोरोना वायरस के रोगियों के लिए 411 आईसीयू बेड जोड़ा गया है। इसमें निजी अस्पतालों में आईसीयू के बेड भी शामिल किए गए हैं। 80 प्रतिशत तक बेडों को आरक्षित करने के लिए निजी अस्पतालों से कहा गया है।

हाल ही में राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। इसका प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक जगहों पर मास्क या फेस कवर न पहनने पर जुर्माना दो हजार रुपये कर दिया है। पहले जुर्माने की राशि 500 रुपये रखी थी।

इसके अलावा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली में शादी समारोह में 50 मेहमानों को अनुमति दी गई है। इससे पहले 200 लोगों को शादियों में शामिल होने की अनुमति थी। इसके अलावा क्‍वारंटीन के नियमों का पालन न करने और सार्वजनिक स्‍थान पर थूकने पर दो हजार रुपये का जुर्माना रखा गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह आम लोगों को मास्क का महत्व समझाएं और मास्क वितरित करें।

Updated on:
21 Nov 2020, 6:53 PM IST
Published on: