विविध भारत

शादी में नहीं हुआ Guideline का पालन, लोगों को होने लगी सांस लेने में दिक्कत, दूल्हा-दुल्हन समेत 43 गेस्ट हुए पॉजिटिव

Highlights- बढ़ते मामलों को देखकर राज्य कि पुलिस (Kerala Police) सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं लोग लापरवाही कर इस पर पानी फेर दे रहे हैं- ताजा मामला केरल की कासरगोड (Kasaragod) की है, जहां एक शादी समारोह (Wedding) में सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पालन ना करने पर समारोह में शामिल हुए लोगों को भारी पड़ गया- लोगों ने सारे नियमों को ताक पर रखकर लापरवाही की, जिसका नतीजा रहा कि शादी के दौरान कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी

2 min read
शादी में नहीं हुआ Guideline का पालन, लोगों को होने लगी सांस लेने में दिक्कत, दूल्हा-दुल्हन समेत 43 गेस्ट हुए पॉजिटिव

नई दिल्ली. केरला में कोरोना (Coronavirus) वायरस का कहर लगातार जारी है। इस महामारी की चपेट में अब तक राज्य में 19,727 लोग संक्रमित है, जिसमें 10,045 लोग ठीक हो चुका हैं। वहीं 63 लोगों (Coronavirus in Kerala) की इस महामारी की चपेट में आकर मौत हो चुकी है। बढ़ते मामलों को देखकर राज्य कि पुलिस (Kerala Police) सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं लोग लापरवाही कर इस पर पानी फेर दे रहे हैं।

ताजा मामला केरल की कासरगोड (Kasaragod) की है। जहां एक शादी समारोह (Wedding) में सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पालन ना करने पर समारोह में शामिल हुए लोगों को भारी पड़ गया। लोगों ने सारे नियमों को ताक पर रखकर लापरवाही की। जिसका नतीजा रहा कि शादी के दौरान कई लोगों की हालत बिगड़ने लगी।

महामारी रोग अधिनियम के तहत किया मामला दर्ज

वहीं जब जांच की गई तो दूल्हा दुल्हन समेत 43 गेस्ट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इस मामले को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दुल्हन के पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। दुल्हन के पिता के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम (Epidemic diseases act) के तहत मामला दर्ज किया गया।

सांस लेने में होने लगी दिक्कत

जानकारी के मुताबिक शादी 17 जुलाई को हुई थी। अधिकारी के मुताबिक इस शादी में कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन में शामिल होने वाले गेस्ट से कहीं ज्यादा लोग आए थे। शादी के दौरान ही कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उनकी जांच की गई।

41 लोग मिले संक्रमित

जांच में पता चला कि दूल्हा और दुल्हन समेत 41 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। जानकारी हो कि ऐसे ही एक मामले में बिहार में एक शादी में 111 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे और शादी के अगले ही दिन दूल्हे की कोविड-19 से मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस का संकट दिनों दिन बढ़ रहा है। बता दें कि देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5 लाख के करीब पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में 4,97,000 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं देशभर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 33410 हो गई है।

Published on:
28 Jul 2020 09:12 am
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा