विविध भारत

जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक में पूरी गली कोरोना पॉजिटिव, 46 नए मरीजों से सहमी दिल्ली

Highlight - उत्तरी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने दी जानकारी - सभी मरीजों को नरेला के क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2020, 10:14 AM IST
jahangirpuri.jpg

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। उत्तरी दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका तो सरकार के लिए सिरदर्द बन चुका है। गुरुवार को इस इलाके से कोरोना वायरस के 46 नए मामले सामने आए। ये जानकारी खुद उत्तरी दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने दी है। इस घटना के बाद से ना सिर्फ इस इलाके में बल्कि पूरी दिल्ली में दहशत का माहौल है।

संक्रमित मरीजों को ले जाया गया नरेला क्वारंटाइन सेंटर

जानकारी के मुताबिक, जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक में एक पूरी गली कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जिसके बाद इस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी 46 मरीजों को दिल्ली के नरेला स्थित क्वरांटाइन सेंटर ले जाया गया है।

जहांगीरपुरी से 89 केस आ चुके हैं सामने

आपको बता दें कि जहांगीरपुरी से कोरोना के इतनी बड़ी संख्या में केस आने का ये तीसरा मामला है। इससे पहले सी ब्लॉक में एक ही दिन 31 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिसके बाद इस इलाके को हॉटस्पॉट में तब्दील कर दिया गया था। वहीं जहांगीरपुरी थाना इलाके में पुलिस स्टाफ में एक ASI की पत्नी समेत कुल 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। कुल मिलाकर जहांगीरपुरी से अभी तक 89 केस सामने आ चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़कर 92 पहुंच गई है।

Updated on:
24 Apr 2020, 10:14 AM IST
Published on: