विविध भारत

देश के इन हिस्सों में उड़कर जाएंगी 56.5 लाख कोरोना वैक्सीन की खुराक

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए कहा कि आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख वैक्सीन की खुराक के साथ पुणे से देश के राज्यों और शहरों की ओर से रवाना हों जाएंगी।
less than 1 minute read
Jan 12, 2021
56.5 lakh corona vaccine doses will fly in these parts of the country
56.5 lakh corona vaccine doses will fly in these parts of the country

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की वक्सीनेशन कराने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देश के कई हिस्सों में हवाई जहाज से वैक्सीन को पहुुंचाया जाएगा। 16 जनवरी को वैक्सीनेशन की शुरुआत में 56 लाख से ज्यादा डोज हवाई मार्ग से पहुंचाने का काम शुरू हो गया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जानकारी देते हुए कहा कि आज एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस 56.5 लाख वैक्सीन की खुराक के साथ पुणे से देश के राज्यों और शहरों की ओर से रवाना हों जाएंगी। हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि इन शहरों में दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ के लिए 9 फ्लाइट शामिल हैं।

आपको बता दें कि आज सुबह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से तीन ट्रकों में कोविशिल्ड वैक्सीन आज सुबह-सुबह पुणे एयरपोर्ट पहुंचीं। एयरपोर्ट से वैक्सीन की खुराक देशभर में भेजी जाएगी। देश में वैक्सीन लगाने का काम 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा।

Published on:
12 Jan 2021 09:54 am
Also Read
View All
Surajpur Police: शहर की सडक़ों पर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर 5 युवक चला रहे थे बुलेट, पुलिस ने निकाली हेकड़ी

Ambikapur News: मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचे सरगुजा कलेक्टर, देखी व्यवस्था, यहां मिल चुके हैं 39 मरीज

Railway News: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बिश्रामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग, चरणबद्ध आंदोलन शुरु

Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी