विविध भारत

देश में बेकाबू हुआ corona, एक दिन में रिकॉर्ड 57 हजार नए केस, 764 की मौत

India में कोरोना विस्फोट, एक दिन में रिकॉर्ड 57 हजार नए मामले महाराष्ट्र (Mahrashtra), तमिलनाडु (Tamil Nadu), बिहार (Bihar) समेत कई राज्यों में बिगड़ी स्थिति

2 min read
Aug 01, 2020
देश में कोरोना वायरस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड।

नई दिल्ली। चीन ( China ) के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस (coronavirus) का प्रकोप पूरी दुनिया में जारी है। भारत में भी इस महमारी (COVID-19 in India) ने हाहाकार मचा रखा है। आलम ये है कि पाबंदियों और लॉकडाउन (India Lockdown) के बावजूद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहाहै। पिछले 24 घंटे में देश में रिकॉर्ड कोरोना के 57 हजार नए मामले आए हैं। जबकि, 764 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़ ने सरकार से लेकर प्रशासन तक की चिंता बढ़ा दी है।

एक दिन में रिकॉर्ड 57 हजार नए केस

पूरी दुनिया में COVID-19 के खिलाफ भले ही लड़ाई जारी है। लेकिन, इस वायरस (coronavirus) का रूप धीरे-धीरे विकराल होते जा रहे हैं। भारत (corona Cases in India) के कई राज्यों में इस वायरस ने तबाही मचा रखी है। स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 57,117 नए केस आए हैं, जबकि 764 लोगों की मौत हो गई है। इस तरह से देश में कोरोना संक्रमितों (COVID-19 Cases in India) का आंकड़ा 16,95,988 हो गया है। इनमें 5,65,103 केस एक्टिव हैं। वहीं, 10,94,374 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जबकि, इस महामारी से अब तक 36,511 लोगों की मौत हो चुकी है। हालत ये है कि लाख कोशिशों के बावजूद COVID-19 का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से औसतन 50 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (Who on coronavirus) ने भारत की स्थिति को लेकर चिंता भी जाहिर की है।

कई राज्यों में स्थिति बिगड़ी

वहीं, कुछ राज्यों में इस वायरस के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कोरोना का आंकडा़ बेहद चिंताजनक है। महाराष्ट्र (coronavirus in Maharashtra) की बात करें तो यहां 1,50,966 केस एक्टिव हैं। 2,56,158 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 14,994 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तमिलनाडु (coronavirus in Tamil Nadu) में 57,968 केस एक्टिव हैं। 1,83,956 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 3,935 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार (coronavirus in Bihar) में पिछले कुछ दिनों से लगातार मामले बढ़ रहे हैं। यहां 17,579 केस एक्टिव हैं। 33,358 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 296 लोगों की मौत हो चुकी है। कर्नाटक में स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। 72,013 केस एक्टिव हैं। 49,788 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 2314 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना (COVID-19 in Telangana) का भी यही हाल है। यहां 16,796 केस एक्टिव हैं। 45,388 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 519 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में 20,233 केस एक्टिव हैं। 48,374 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि, 1581 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महामारी की गंभीरता को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लगातार जारी है। इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आ रही है।

Published on:
01 Aug 2020 01:26 pm
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें