विविध भारत

दिल्ली में कोरोना का कहर : एक ही अस्पताल में 80 कर्मचारी पॉजिटिव, सीनियर डॉक्टर की मौत

राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में 20 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं एक सीनियर डॉक्टर की जान भी जा चुकी है। जैसे ही यह खबर सामने आई अस्पताल सहित पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

2 min read
Hospital

नई दिल्ली। पूरे देश में महामारी कोरोनावायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है। रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वही रिकॉर्ड तोड़ मरीजों की मौत भी हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का कहर जारी है। बेलगाम कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार का हर संभव प्रयास जारी है। इसके बावजूद कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। राजधानी दिल्ली के सरोज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 20 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं एक सीनियर डॉक्टर की जान भी जा चुकी है। जैसे ही यह खबर सामने आई अस्पताल सहित पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अस्पताल के कई कर्मचारियों को क्वारंटी में रखा गया है।

एक महीने में 80 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
सरोज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पीके भारद्वाज ने इसके बारे में मीडिया को जानकारी दी। भारद्वाज ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान अस्पताल के 80 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है। रिपोर्ट आने के बाद कई कर्मचारी क्ववारंटीन हो गये हैं। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में पहले के मुकाबले हालातों में कुछ सुधार जरूर हुआ है। फिलहाल अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत भी दूर हुई है। लेकिन कई अस्पताल में ऑक्सीजन का अगला स्टॉक कब आएगा। यह एक बड़ी चिंता का विषय है।

वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी डॉक्टर की मौत
प्रमुख स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ने बताया कि कोरोना के कारण अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर एके रावत का निधन हो गया। डॉ भारद्वाज के अनुसार, डॉक्टर रावत ने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली थी। इसके बाद भी इस महामारी ने उनको निगल गया। उनकी मौत अस्पताल के लिए एक बड़ी क्षति है।

दिल्ली में फिर बढ़ाया गया लॉकडाउन
दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाया है। केजरीवाल ने कहा कि संक्रमण की दर दिल्ली में 35 प्रतिशत तक बढ़ गया था, इस कारण हमने मजबूरी में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ़्ते के लिए बढ़ाया जा रहा। लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू हो गया है। दिल्ली में आज से मेट्रो सेवा भी बंद हो जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली में किसी भी सार्वजनिक स्थान/मैरिज हॉल/बैंक्वेट हॉल या होटल में शादी नहीं हो सकेगी। घर में या कोर्ट में ही शादी हो सकती है।

Published on:
10 May 2021 01:33 pm
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर