25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेरों को हुआ कोरोना, हैदराबाद के चिड़ियाघर में 8 एशियाई शेर कोविड पॉजिटिव

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क (NZP) में आठ एशियाई शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। यह देश का पहला मामला है जब जानवर कोरोना वायरस की चपेट में आए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हैदराबाद

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 4 May 2021, 1:17 PM IST

lions test COVID-positive

lions test COVID-positive

नई दिल्ली। पूरा देश महामारी कोरोना वायरस से जूझ रहा है। रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क (NZP) में आठ एशियाई शेर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी ने बताया कि नेहरू जूलॉजिकल पार्क में इन शेरों का RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव आया है। यह देश का पहला मामला है जब जानवर कोरोना वायरस की चपेट में आए है।

यह भी पढ़ें :—कोरोना की दूसरी लहर के बीच भारी दबाव में हेल्थकेयर वर्कर्स, जानिए किन परिस्थितियों में कर रहे काम

कोविड लक्षण के बाद कराया गया था RT-PCR टेस्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, पशु चिकित्सकों ने बताया कि शेरों को भूख की कमी, नाक से पानी निकलना और खांसने शिकायत मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने शेरों के नमूने लिए और परीक्षण के लिए भेजा गया। अब उनकी रिपोर्ट सकारात्मक आई है। इनमें चार नर शेर बताए जा रहे है। वहीं नेहरू जूलॉजिकल पार्क के क्यूरेटर और निदेशक डॉ सिद्धानंद कुकरेती ने कहा कि इन शेरों में कोविड के लक्षण नजर आने के बाद 29 अप्रैल को RT-PCR टेस्ट करवाया गया। डॉ सिद्धानंद कुकरेती ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि अभी नहीं की। उन्होंने कहा कि मुझे अभी तक RT-PCR रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है और इसलिए यह टिप्पणी करना अभी उचित नहीं होगा। फिलहाल सभी शेरों की तबीयत ठीक है।

यह भी पढ़ें :— RBI को मिला चौथा डिप्टी गवर्नर, टी रविशंकर ने संभाली कमान

जनता के लिए चिड़ियाघर को किया बंद
380 एकड़ के फैले नेहरू जूलॉजिकल पार्क को फिलहाल जनता के लिए बंद कर दिया गया है। यह पार्क घनी आबादी वाले क्षेत्र के पास स्थित है। सुरक्षा का दृष्ट को ध्यान में रखते हुए पार्क में काम करने वाले 25 कर्मचारियों का भी कोरोना जांच करवाई जा रही है। अगर उनकी जांच पॉजिटिव आती है, तो पार्क के लिए यह बड़ी समस्या होगी। आपको बता दें कि पिछले साल न्यूयॉर्क में ब्रोंक्स जू में भी बाघ और शेर कोरोना संक्रमित हो गए थे। वहीं हांगकांग में भी कुत्ते और बिल्लियों भी इस वायरल की चपेट में आ गई थी।