विविध भारत

क्‍यों मिली 84 साल के एक व्‍यक्ति को नीरव मोदी घोटाले की जांच की कमान, ये है खास…

रिजर्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड से निकलने के बाद वह इंडियन रिजर्व बैंक नोट प्रिंटिंग लिमिटेड के डायरेक्टर रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 5:56 PM IST
nirav modi scam

नई दिल्ली : नीरव मोदी की ओर से पंजाब नैशनल बैंक में किए गए 11,000 करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा के घोटाला सामने आने के बाद से पूरा देश हिला हुआ है। सभी चाहते हैं कि जल्‍द से जल्‍द इस घोटाले में शामिल आरोपियों का पता लगाकर दोषियों को सजा दी जाए और देश का पैसा वापस आए। सरकार ने भी इस दिशा में कदम उठाते हुए एक 84 साल के सीए येज्‍दी हीरजी मालेगम की अध्‍यक्षता में जांच कमेटी बनाई है। सीए येज्‍दी हीरजी मालेगम की अध्यक्षता में बनी इस कमेटी का काम संभावित फ्रॉड के खतरों को पहचानने के अलावा बैंकों का एनपीए देखना होगा। इतने महत्‍वपूर्ण काम के लिए एक 84 साल के व्‍यक्ति के चयन के बाद से लोगों में यह उत्‍सुकता है कि आखिर यह व्‍यक्ति है कौन, जिसे इतनी बड़ी जिम्‍मेदारी दी गई है। हालांकि पूर्व आरबीआई एम नरसिम्‍हन की मानें तो यह हर ताले की एक चाबी हैं। दूसरे शब्‍दों में इन्‍हें शरलॉक होम्‍स कह सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

2016 तक रहे हैं आरबीआई बोर्ड के सदस्‍य
मालेगम ने सबसे लंबे समय तक भारतीय रिजर्व बैंक को अपनी सेवा दी है। वह 2016 तक आरबीआई बोर्ड के सदस्य थे। बैंक के सेंट्रल बोर्ड से निकलने के बाद वह इंडियन रिजर्व बैंक नोट प्रिंटिंग लिमिटेड के डायरेक्टर रहे। यह लिमिटेड आरबीआई की सब्सिडियरी है और करेंसी छापने का करने काम करती है।

पूर्व गवर्नर नरसिम्‍हन हैं इनके मुरीद
इनके बारे में एक बार आरबीआई के पूर्व गवर्नर एम नरसिम्हन ने एक बार कहा था कि जब भी देश के सामने कोई बड़ी समस्या आती है तो उसके जवाब में कमेटी बनाई जाती है। आरबीआई भी इससे अछूता नहीं है, लेकिन यहां थोड़ा सा अंतर है। जब भी बैंकिंग में कोई बड़ा संकट आता है तो आरबीआई मालेगम की अध्यक्षता में ही कमेटी बनाता है।

कुछ सवाल भी हैं साथ
मालेगम कई सालों तक रेटिंग एजेंसी CARE के रेटिंग्स कमेटी के मुखिया रह चुक हैं। यह एजेंसी गीतांजलि जेम्स और नीरव मोदी ग्रुप की फर्म्स की ओर से इशू किए गए कुछ पेपरों की रेटिंग भी कर चुकी है। इसलिए जांच के प्रभावित होने का संदेह भी कुछ आर्थिक विशेषज्ञ जता रहे हैं।

Published on: